विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिग बॉस ओटीटी' की इस कंटेस्टेंट ने मोनोकोनी पहन शेयर किया बेडरूम की बेहद बोल्ड तस्वीर, कहा - 'अकेले बैठे हैं...'

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Tue, 14 Dec 2021 02:49 PM (IST)

आपको बता दें के रिद्धिमा हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं। शो में रिद्धिमा और करण ...और पढ़ें

Photo Credit : Ridhima Pandit Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Ridhima Pandit Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के फेमस शो 'बहू हमारी रजनीकांत' में रोबोट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित हमेशा ही चर्चा में बनीं रहती हैं। इस शो में रिद्धिमा ने एक रोबोटिक बहू का रोल प्ले किया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रिद्धिमा रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। वह अक्सर ही सोशल मीडिय पर अपनी बोल्ड एंड हॉट तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को हैरान करती हैं। इसी बीच रिद्धिमा की एक बोल्ड बेडरूम तस्वीर इंटरनेट पर चर्चा में बनीं हुई है। इस तस्वीर में रिद्धिमा का बोल्ड लुक देख हर कोई हैरान हो रहा है। यहां देखें ​तस्वीर...

View this post on Instagram

A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

रिद्धिमा पंडित ने अपने आधिकारि​क इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेहद हॉट बेडरूम फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेड पर ब्लैक रंग की मोनोकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं इस दौरान उनका बोल्ड लुक हर किसी को हैरान कर रहा है। उनकी ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट होने के बावजूद काफी खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीर में उनकी इन अदाओं को देखकर कोई भी होश खो बैठेगा। इस फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, 'अकेले बैठे हैं, दिमाग कई सारी बातों से भरा हुआ, दिल कई भावनाओं से भरा हुआ लेकिन चेहरे पर कोई भी भाव नहीं।'

View this post on Instagram

A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

रिद्धिमा पंडित की इस तस्वीर को हमेशा की तरह ही यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। हर कोई उनकी इस फोटो पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। आपको बता दें के रिद्धिमा हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई थीं। शो में रिद्धिमा और करण नाथ की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि जब रिद्धिमा शो से बेघर हो गई थीं तो फैंस को झटका जरूर लगा था। इसके अलावा रिद्धिमा कई और रिएलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। वह अक्सर ही फैंस के साथ अपने इंस्टा रील शेयर करती नजर आती हैं।