‘Dance India Dance’ में Malaika Arora लेंगी Kareena Kapoor की जगह , जानिए क्या है वजह
‘डांस इंडिया डांस’ के एक एपिसोड के लिए करिश्मा कपूर ने करीना की जगह ली थी। अब आगामी एपिसोड में मलाइका अरोड़ा बतौर जज नज़र आएंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। डांस के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘Dance India Dance’ की शुरूआत हो चुकी है। आपको बता दें कि करीना कपूर ने इस रियलिटी शो से बतौर जज डेब्यू किया है। लेकिन किन्ही कारणों के चलते अब करीना की जगह उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा लेने वाली हैं।
करीना कपूर खान पिछले कुछ दिनों से अपने रियलिटी शो ‘Dance India Dance’ और अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। आपको बता दें कि ‘Dance India Dance’ की शूटिंग मुंबई में चल रही है और करीना अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के लिए लंदन मे हैं। दोनों जगह एक ही समय पर शेड्यूल होने के कारण करीना को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों करीना को कई बार लंदन से मुंबई के बीच चक्कर लगाते देखा गया है।
इससे पहले भी ‘डांस इंडिया डांस’ के एक एपिसोड के लिए करिश्मा कपूर ने करीना की जगह ली थी। अब आगामी एपिसोड में मलाइका अरोड़ा बतौर जज नज़र आएंगी। शो के लिए इस हफ्ते के अंत में मलाइका शूटिंग करने वाली हैं। इससे पहले भी मलाइका रियालिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को जज कर चुकी हैं।
यहां भी पढ़ें- Indian Idol 10 फेम अंकुश भारद्वाज ने शो 'इशारों इशारों में' के टाइटल ट्रेक को दी आवाज
सूत्रो के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस बार करीना के रिप्लेसमेंट का कारण मूवी की शुटिंग नहीं बल्कि तैमूर हैं। सैफ अपनी फिल्म ‘जवानी जानेमन’ की शूटिंग के लिए लंदन मे ही हैं जहां तैमूर अली भी सैफ-करीना के साथ मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि करीना अब तैमूर को टाइम देना चाहती हैं, इसलिए इस बार करीना ने अपने शेड्यूल में बदलाव किया है।