विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BB OTT 2: अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव पर लगाया गंभीर आरोप, जानकर दंग रह गए यूट्यूबर, क्या टूट जाएगी दोस्ती?

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 07 Aug 2023 09:08 AM (IST)

Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में कुछ ऐसा हुआ ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2 में एल्विश पर अभिषेक ने लगाया आरोप। Photo-Instagram
Bigg Boss OTT 2 में एल्विश पर अभिषेक ने लगाया आरोप। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जब से एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, तब से दोनों की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। 'भाईचारा ऑन टॉप' नाम का तो हैशटैग भी हर दिन ट्रेंड करने लगा था, लेकिन अब उनकी दोस्ती में दरार पैदा होती दिख रही है।

ये सब शुरू हुआ वीकेंड का वार में, जब सलमान खान ने अभिषेक मल्हान का एक क्लिप दिखाया, जिसमें यूट्यूबर कहते दिख रहे हैं कि वह किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को विनर के रूप में नहीं देखते हैं। उनका इशारा एल्विश की तरफ था। ये सुनकर एल्विश के कान खड़े हो जाते हैं। उन्हें अभिषेक की ये बात बुरी लगती है, लेकिन फिर भी वह उन्हें समझते हैं और कहते हैं कि उन्हें बुरा नहीं लगा।

अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव पर लगाया आरोप

इसके बाद वीकेंड का वार खत्म होने के बाद मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और जिया शंकर किचन एरिया के पास खड़े होकर मजाक-मस्ती करते हैं। मनीषा, अभिषेक के मजे लेती हैं और कहती हैं कि उनकी मां सोच रही होंगी कि उसने उन्हें भी विलेन बना दिया। इस बीच अभिषेक, एल्विश पर एक आरोप लगा देते हैं।

अभिषेक ने कहा कि उन्हें पता चला है कि जब से एल्विश यादव ने बिग बॉस में एंट्री की है, तब से उनके खिलाफ नेगेटिव पीआर चल रही है। अभिषेक आगे कहते हैं, "आप क्या प्लान करके आये हो?" एल्विश ने उनसे कहा कि उन्हें लगता है कि वह प्लानिंग करके आये हैं? अभिषेक जवाब में कहते हैं कि किसे पता। अभिषेक ने कहा कि अगर इतने दिन बाद नेगेटिव पीआर हुई है, तो क्या पता आपने क्या चीजें करी हैं।

एल्विश यादव का दुखा दिल

अभिषेक ने कहा कि वह इसीलिए कुछ बोल नहीं रहे थे। उन्होंने मुझे बताया है कि जब से एल्विश ने एंट्री की है, आपके खिलाफ कई सारी नेगेटिव चीजें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तू बाहर आएगा तब तुझे चीजें समझ आएंगी। अभिषेक के इस आरोप पर एल्विश यादव पूछते हैं, "हमारी इतने दिन की साथ में जर्नी रही तो क्या आपको लगता है कि मैंने कोई प्लानिंग की है?"

अभिषेक से बात होने के बाद एल्विश, जिया शंकर के साथ बातचीत में कहते हैं कि उन्हें बहुत दुख हुआ। उनके दुख की वजह ये है कि अगर वह कल को विनर बनते भी हैं तो वह अभिषेक मल्हान की नजरों में विनर नहीं होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वह अभिषेक मल्हान के खिलाफ नेगेटिव पीआर कराते तो वह उनके साथ दोस्ती नहीं बल्कि दुश्मनी रखते। एल्विश ट्विटर पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहे हैं।