यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raghav Juyal के वीडियो पर Abhinav Shukla ने कसा तंज, बोले- 'पब्लिसिटी स्टंट के लिए...'
एक्टर और कोरियोग्राफर राघव जुयाल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोरियोग्राफर राघव जुयाल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, उस वीडियो में उन्होंने टूरिस्ट स्पॉट पर गंदगी फैला रहे लोगों को चेतावनी देते हुए जमकर फटकार लगाई थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने राघव को सपोर्ट किया, तो कुछ ने उनको ट्रोल कर दिया। वहीं, रुबीना दिलैक के पति और अभिनेता अभिनव शुक्ला ने भी राघव पर तंज कसते हुए कमेंट किया।
अभिनव शुक्ला को राघव जुयाल की वीडियो पसंद नहीं आई और उन्होंने कमेंट बॉक्स में उन्हें ट्रोल करते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया।
यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने जंगल में लगाई रसोई, पति अभिनव शुक्ला के लिए बना डाला ये लजीज पकवान
क्या था राघव जुयाल का वीडियो
राघव जुयाल ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह झरने के अंदर खड़े दिखाई दिए। वहीं, एक्टर और कोरियोग्राफर अपने हाथ में एक प्लास्टिक की बोतल लिए कहते हुए नजर आए कि ये सब यहां मिला है। आपको अगर स्वैग से स्वागत करना है, तो अपने घर में कीजिए। ये सब यहां उठाना पड़ता है।
View this post on Instagram
पता चला है कि ये लोकल कर रहे हैं यहां गंदगी। प्लीज हाथ जोड़ कर विनती है, आप लोगों से गंदगी मत कीजिए। साथ ही उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि टूटी बीयर की बोतलें, प्लास्टिक की बोतलें, हमें देहरादून में प्रदूषण पुलिस की जरूरत है, अब बहुत हो गया।
अभिनव ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
राघव जुयाल के इस पोस्ट पर कई लोगों ने उनकी तारीफ की। वहीं, अभिनव ने लिखा कि वह अपने आउटडोर एडवेंचर ऑर्गेनाइजर्स दोस्तों के साथ हिडन टूरिस्ट स्पॉट की खोज में करते हैं। फिर एक पब्लिसिटी स्टंट के लिए रील बनाते हैं और प्राचीन प्लेस के बारे में लोगों को बताते हैं। फिर उन्हें उम्मीद होती है कि लोग उन आउटडोर एडवेंचर ऑर्गनाइजर्स पर जाकर गंदगी न फैलाए। हाहाहाहा'
.jpg)
इसके आगे उन्होंने लिखा कि एक बार वो जगह प्रदूषित हो जाती है, तो उस पर एक रील बनाते हैं और लोगों को ज्ञान देते देते हैं, ताकि जनता उसकी तारीफ कर सके। ये कैसी चिंता है। यह सब एक रील के लिए किया जाता है।
