कान फिल्म समारोह में होगा बांबे टाकीज का प्रीमियर
मुंबई। कान फिल्म समारोह ने आधिकारिक सूचना दी है कि इस साल के समारोह में भारत की बांबे टाकीज फिल्म का प्रीमियर होगा। निर्माण के समय से चर्चा में आ चुकी बांबे टाकीज चार चर्चित निर्देशकों का संयुक्त प्रयास है।

वायकॉम18 की इस फिल्म के निर्देशक करण जौहर,अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी है। चारों निर्देशकों ने अपनी सोच और संवेदना के अनुसार सिनेमा प्रेम को दर्शाती चार कहानियां चुनी हैं। उन्होंने अपनी फिल्में भारतीय सिनेमा के 100 साल को समर्पित की है।
करण जौहर की फिल्म एक खुशहाल शादीशुदा दंपति की कहानी है,जिसमें बीवी का प्रेम अपने दफ्तर के लड़के से हो जाता है। अनुराग कश्यप ने इलाहाबाद के एक अमिताभ बच्चन प्रेमी की कहानी कही है। जोया अख्तर ने 12 साल के एक मध्यवर्गीय लड़के की कहानी कही है,जो एक एक्टर से प्रभावित है। वह उस से प्रेरित होकर सामाजिक रुढि़यों को तोड़ कर आगे बढ़ता है। दिबाकर की फिल्म एक असफल अभिनेता की कहानी है,जिसे अपनी बेटी के लिए कुछ कर दिखाना है। भारत में यह फिल्म 3 मई को रिलीज हो रही है।
-अजय ब्रह्मात्मज
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर