Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taaza Khabar Review: लचर कहानी से कमजोर हुई भुवन बाम की वेब सीरीज की पकड़

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 08:49 PM (IST)

    Taaza Khabar Review वेब सीरीज ताजा खबर में भुवन बाम की अहम भूमिका है। यह वेब सीरीज एक सफाई कर्मचारी की है। इसमें श्रिया पिलगांवकर भी है। इसकी कहानी कमजोर है। हालांकि कलाकारों ने अच्छा काम किया है।

    Hero Image
    Taaza Khabar Review: ताजा खबर वेब सीरीज है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taaza Khabar Review: डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज ताजा खबर भुवन बाम का डेब्यू भी है। इसमें उनके अलावा श्रिया पिलगांवकर की अहम भूमिका है। इसमें यह दिखाया गया है कि किस प्रकार एक सफाई कर्मचारी अचानक अमीर बन जाता है। भुवन बाम अपनी कॉमेडी वीडियो से दर्शकों का काफी मनोरंजन कर चुके हैं। अब उनकी हालिया वेब सीरीज ताजा खबर रिलीज हुई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताजा खबर एक सफाई कर्मचारी के जीवन पर आधारित है

    यह कहानी एक सफाई कर्मचारी के जीवन पर आधारित है, जिसे अचानक काफी पैसा मिल जाता है। उसके बाद उसके जीवन में कई बदलाव आते हैं। भुवन बाम इस शो में वसंत की भूमिका निभा रहे हैं। वे एक ऑफिस में काम करते हैं। उन्हें आंखों में हमेशा अमीर बनने का सपना होता है। अमीर बन कर वे अपनी मां और गर्लफ्रेंड की सहायता करना चाहते हैं। ताजा खबर ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करती है, जो अपना सपना पूरा करना चाहते हैं। शो की शुरुआत में कैरेक्टर बिल्ड अप किया जाता है कि किस प्रकार एक व्यक्ति अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। वह आगे बढ़ना चाहता है लेकिन लोग उसे तीसरे दर्जे का समझते हैं।

    यह भी पढ़ें: Honey Singh On Uorfi Javed: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, कहा- देश की लड़कियों को लेनी चाहिए प्रेरणा

    भुवन बाम वसंत की भावनाओं को उजागर करने में सफल रहे हैं

    वसंत पब्लिक टॉयलेट में काम करता है जबकि मधु वेश्यावृति का काम करती है। भुवन बाम वसंत की भावनाओं को उजागर करने में सफल रहे हैं। श्रिया पिलगांवकर ने अपनी भूमिका को काफी अच्छे से निभाया है। वह बुटीक खोलना चाहती हैं और कपड़े भी डिजाइन करना चाहती हैं। जेडी चक्रवर्ती की भूमिका एक स्थानीय नेता की है जो हर कहानी की तरह खराब होता है। उनकी भी भूमिका महत्वपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar मैक्सिको में वेकेशन कर रही हैं एन्जॉय, तस्वीरों में बोल्डनेस ने की हदें पार

    ताजा खबर वेब सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है

    ताजा खबर वेब सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। उन्होंने श्रिया पिलगांवकर, आतिशा नाईक और शिल्पा शुक्ला से अच्छा काम करवाया है। ताजा खबर गरीब से अमीर बनने की कहानी होने के बीच एक खास शिक्षा देती है कि बिना मेहनत के कमाए पैसे और ताकत के अपने दुष्परिणाम होते हैं। इसमें बॉलीवुड की पुरानी चीजें हैं, जिसके चलते यह सीरीज का नया मॉडल नहीं अपना पाता। यहीं इसकी सबसे बड़ी खामी भी हैं।

    रेटिंग: दो स्टार