विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhumi Pednekar मैक्सिको में वेकेशन कर रही हैं एन्जॉय, तस्वीरों में बोल्डनेस ने की हदें पार

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 06 Jan 2023 05:27 PM (GMT+05:30)

Bhumi Pednekar bold photos भूमि पेडणेकर ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट आउटिंग की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें ...और पढ़ें

Bhumi Pednekar bold photos: भूमि पेडणेकर फिल्म एक्ट्रेस है।
Bhumi Pednekar bold photos: भूमि पेडणेकर फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhumi Pednekar Bold Photos: फिल्म एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। वह इन दिनों में मेक्सिको में वेकेशन एन्जॉय कर रही है। वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'मेरा साल अब तक।' उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह मेक्सिको के तुलुमा बीच पर वेकेशन मना रही है। उन्होंने छह तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।

भूमि पेडणेकर को पहली तस्वीर में खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है

भूमि पेडणेकर को पहली तस्वीर में एक पुल के पास खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में वह बिकिनी पहनकर समुद्र में खड़ी है। तीसरी तस्वीर में वह दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। एक वीडियो में वह झूले पर बैठकर झूला झूलती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस अवसर पर ट्रांसपेरेंट कपड़े पहन रखे हैं। सातवीं पोस्ट में एक वीडियो नजर आ रहा है। इसमें कई लोगों को योगा करते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela पर भड़के फैंस ने लगाया ऋषभ पंत को स्टॉक करने का आरोप, हाल ही में शेयर की थी अस्पताल की तस्वीर

भूमि पेडणेकर सोशल मीडिया पर अपने से जुड़ी जानकारियां देती रहती है

भूमि पेडणेकर सोशल मीडिया पर अपने से जुड़ी जानकारियां देती रहती है। इसके पहले नए साल पर भी उन्होंने तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्हें एक चर्च के बाहर खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें वह काफी खुश नजर आ रही थी। भूमि पेडणेकर जल्द कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Car Collection: दिलजीत दोसांझ को गाने के अलावा महंगी गाड़ियों का शौक, करोड़ों का है कलेक्शन

भूमि पेडणेकर की बधाई दो, रक्षाबंधन और गोविंदा नाम मेरा रिलीज हुई थी

2022 में भूमि पेडणेकर की बधाई दो, रक्षाबंधन और गोविंदा नाम मेरा रिलीज हुई थी। इनमें से कुछ फिल्मों को पसंद किया गया था। वहीं कुछ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। भूमि पेडणेकर अपने फैशन को लेकर पिछले वर्ष काफी खबरों में रही है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही है। भूमि पेडणेकर जल्द कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi 🌏 (@bhumipednekar)