Paro Pinaki Ki Kahani Review: सिनेमा नहीं, एक सबक... क्यों हटकर है पारो और पिनाकी की कहानी?
Paro Pinaki Ki Kahani Review: प्यार करना तो आसान है लेकिन उसे निभाना उतना ही मुश्किल। 'पारो पिनाकी की कहानी' ...और पढ़ें

पारे पिनाकी की प्रेम कहानी रिव्यू
HighLights
पारे पिनाकी की प्रेम कहानी रिव्यू
दिल छू लेगी इस फिल्म की कहानी
सोचने पर मजबूर कर देगी यह लव स्टोरी
एकता गुप्ता, नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है और ऐसे में बनी बात है कि रोमांटिक फिल्में ही देखने का मन करता है। लेकिन ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों की कहानी लगभग एक जैसी ही लगती है। दो प्यार करने वाले और उनके प्यार के बीच आने वाली मुसीबतें और आखिर में उन मुसीबतों को पार करके दोनों एक हो जाते हैं।
लेकिन इस बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'पारो पिनाकी की कहानी' (Paro Pinaki Ki Kahani)। जिसकी कहानी एक रेगुलर रोमांटिक फिल्मों से थोड़ी अलग है।
फिल्म का नाम- पारो पिनाकी की कहानी (Paro Pinaki Ki Kahani)
कलाकार- संजय बिश्नोई, इशिता सिंह
डायरेक्टर- रुद्र जदोन (Rudra Jadon)
रिलीज डेट- 6 फरवरी 2026
रन टाइम- 1 घंटा 31 मिनट
क्या है फिल्म की कहानी?
यह कहानी दो किरदारों के ईर्द गिर्द बुनी गई है- मरियम (इशिता सिंह) और पिनाकी (संजय बिश्नोई)। जो एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। पिनाकी नाली और सीवर की साफ-सफाई करता है वहीं मरियम अपने पिता के साथ सब्जी की दुकान चलाती है।
-1770375714381.png)
यह भी पढ़ें- 7 एपिसोड वाली क्राइम-थ्रिलर सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, OTT पर हिट हुई ये 'बड़ी हीरोइन'
दोनों की रोज रेल के डिब्बों में मुलाकातें होती हैं। वहीं जब मरियम सब्जी की दुकान पर बैठती है तो उसे दो लोग रोज परेशान करते हैं हालांकि उसके पिता इसके बारे में कुछ नहीं करते। इसी बीच मरियम ये सब बातें पिनाकी को बताती है।
-1770375732906.png)
कुछ दिनों बाद मरियम पिनाकी से मिलने नहीं जाती और पिनाकी उसे ढूंढने निकल जाता है। जब वह अपने प्यार की खोज में निकलता है तो उसकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। क्योंकि उसे पता चलता है कि मरियम के पिता ने उसे एक शख्स को सिर्फ 15 हजार रुपये में बेच दिया था।
-1770375745259.png)
पिनाकी मरियम को लेने जाता है उसे वहां से भगाने की कोशिश करता है लेकिन वे लोग उसे पकड़ लेते हैं। तब पिनाकी वादा करता है कि जितने में मरियम को उसके पिता ने बेचा है वह उससे डबल पैसे उस शख्स को देगा। क्या पिनाकी पैसे लेकर वापस लौटता है? क्या मरियम और पिनाकी की ये प्रेम कहानी पूरी हो जाती है? या फिर पैसों और गरीबी की वजह से उनका प्यार हो जाता है? इन सब सवालों के जवाब आपको फिल्म देखने के बाद मिलेंगे।
-1770375757999.png)
पारो पिनाकी की कहानी रिव्यू (Paro Pinaki Ki Kahani Review)
1. बिना किसी किसिंग सीन, बिना किसी ड्रामा और बिना किसी फिल्मी दिखावे की यह कहानी एकदम जमीनी हकीकत से जोड़कर बनाई गई है, जो आपको प्यार करने के साथ ही इसे निभाते कैसे हैं, सिखाती है।
2. फिल्म में मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया है जिसमें लड़कियों की जिंदगी चंद हजार रुपये में बेच दी जाती है वो भी खुद के घरवालों के हाथों। देश के कई हिस्सों में लड़कियों की कमी होने की वजह से उन्हें शादी के लिए बेचा-खरीदा जाता है। इस मुद्दे को फिल्म में खुलकर दिखाया गया है।
-1770375771241.png)
3. मानव तस्करी के साथ-साथ फिल्म में बेरोजगारी, जातीयता, गरीबी और शिक्षा जैसे मुद्दों को भी उठाया गया है।
4. समाज के बड़ों मुद्दों को दो प्यार करने वालों की कहानी में पिरोया गया है जिसमें ना सिर्फ प्यार करना बल्कि उस प्यार को निभाना और बिना शर्त उसके लिए कुछ भी कर गुजरने का हौसला रखना एक शानदार स्टोरीटेलिंग के साथ दिखाया गया है।
5. इसके लिए फिल्म का म्यूजिक उन इमोशन को फील करने के लिए एकदम सटीक है और कहानी के साथ-साथ स्टोरीटेलिंग भी शानदार है। इशिता और संजय ने अच्छा काम किया है वहीं डायरेक्टशन भी शानदार है।
6. 2 घंटे से भी कम रनटाइम की यह फिल्म आपको बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर जाती है, खासकर इसका क्लामैक्स।

क्या है कमी?
1. फिल्म का म्यूजिक काफी अच्छा है लेकिन अगर ओरीजिनल होता तो और बेहतर होता। फिल्म का मुख्य गाना 'चरखा' वडाली ब्रदर्स का है।
2. फिल्म की एंडिंग थोड़ी बेहतर हो सकती थी। अगर बड़े सामाजिक मुद्दों को उठाया जाता है तो कहीं ना कहीं उसका सॉल्यूशन दिखाया जाना भी जरूरी होता है।
3. फिल्म में संजय और इशिता के अलावा किसी ओर का काम उतना हाइलाइट नहीं होता। ह्यूमन ट्रेफिकिंग चलाने वाली गैंग का खौफ उतना प्रभावी नहीं जान पड़ता।
-1770375799772.png)
फाइनल वर्डिक्ट
जमीनी हकीकत से जुड़ी लव स्टोरी पसंद कर सकते हैं और सामाजिक मुद्दों को लेकर गंभीरता से सोचते हैं तो ये फिल्म जरूर देखें।
यह भी पढ़ें- Vadh 2 X Review: अंत तक बांधकर रखेगी कहानी! नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म का क्लाइमेक्स देख दर्शक दंग
