विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lukkhe Web Series Review: ड्रग्स, दुश्मनी और प्यार का 'म्यूजिकल कॉकटेल' है लुक्खे, क्या King का डेब्यू रहा हिट?

Published: Fri, 08 May 2026 10:17 AM (IST)

Prime Video पर रिलीज हुई म्यूजिकल एक्शन ड्रामा Lukkhe में राशि खन्ना, पलक तिवारी, लक्ष्यवीर सरन जैसे कलाकारों ने काम ...और पढ़ें

लुक्खे वेब सीरीज रिव्यू

लुक्खे वेब सीरीज रिव्यू

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एकता गुप्ता, नई दिल्ली। पंजाब एक ऐसा राज्य जो अपने कल्चर, म्यूजिक, लहलहाते खेत और खिलखिलाते चेहरों की झलक देता है लेकिन बीते कुछ सालों में पंजाब का एक दूसरा चेहरा भी सामने आया है जो काफी भयानक है- ड्रग्स, क्राइम, चोरी, भ्रष्टाचार और अपराध से भरा हआ। जिसकी झलक सिल्वर स्क्रीन पर कई बार दिखाई गई है, इसी की गहराई में जाकर प्राइम वीडियो (Prime Video) पर वेब सीरीज बनाई गई है- लुक्खे (Lukkhe)।

lukkhe 1

क्या है कहानी?

फिल्म की कहानी चंडीगढ़ के हॉकी के मैदान से शुरू होती है जहां दो दोस्तों की सामने वाली टीम से लड़ाई हो जाती है। लकी (Lakshyaveet Singh) एक स्ट्रांग ड्रग Demon का आदी होता है और इसी के चलते तेज कार चलाते हुए उनका एक्सीडेंट हो जाता है जिसमें उसके दोस्त की मौत हो जाती है।

यह भी पढ़ें- 'इस बार खेल और भी बड़ा...' Inspector Avinash 2 का ट्रेलर जारी, रणदीप हुड्डा के खूंखार अवतार ने किया इंप्रेस

लकी रिहेब सेंटर जाता है जहां उसे एक लड़की (पलक तिवारी) से प्यार हो जाता है। धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि वह एक फेमस रैपर (किंग) की बहन है जो छुपके से Demon बनाने का कारोबार चलाता है। वहीं उसके इस कारनामे के पीछे एक पुलिस ऑफिसर (Raashi Khanna) हाथ धोकर पड़ी है। लकी समझ नहीं पाता कि प्यार और जो जिंदगी उसे ड्रग्स और अपने दोस्त की मौत के बाद मिली है उसमें से वह किसको चुने।

_Lukkhe

वहीं दूसरी ओर पलक तिवारी के किरदार सनोबर के ट्रॉमा के पीछे भी एक खतरनाक हिस्ट्री है जिसके कारण उसके भाई बदनाम (किंग) और उसके कंटेपररी रैपर OG के बीच एक तगड़ी दुश्मनी है। अब किंग, पलक और पुलिस के बीच फंसा लकी आगे क्या करता है? क्या वह अपने प्यार के लिए पुलिस का साथ देता है और किंग को जेल हो जाती है? या फिर वह पलक का सच जानने के बाद किंग का साथ देते हुए ओजी से बदला लेता है? वहीं राशि खन्ना अपने मकसद में कामयाब हो पाती या नहीं? यह सब जानने के लिए आपको सीरीज देखनी होगी।

_Lukkhe (4)

लुक्खे वेब सीरीज रिव्यू (Lukkhe Series Review)

लुक्खे वेब सीरीज का सब्जेक्ट भले ही आपने कई फिल्मों और सीरीज में देखा हो लेकिन फिर भी लुक्खे आपको एक नई कहानी के साथ नया एक्सपीरियंस देती है। आठ एपिसोड की सीरीज में इमोशन की रोलर कोस्टर राइड के बीच आप कभी भी बोर नहीं होते बल्कि आगे क्या होगा? इसी कश्मकश में रहते हैं।

_Lukkhe (5)

हिमांक गौर का डायरेक्शन और कहानी कहने की कला आपको आखिरी तक बांधे रखती है और कई किरदार होने के बावजूद आपको कहानी से भटकने नहीं देती। हर एक किरदार की एक बैकग्राउंड स्टोरी आपको सीरीज के इमोशन से जोड़े रखती है।

_Lukkhe (3)

पंजाब में ड्रग्स, क्राइम का रैकेट कैसे चलता है और युवा इसकी गिरफ्त में कैसे आते हैं इसे अच्छे से दिखाया गया है। वहीं म्यूजिक और ड्रग्स का मेलजोल भी बेहतर तरीके से दिखाया गया है। किंग ने डेब्यू परफॉर्मेंस अच्छी दी है वहीं राशि खन्ना पुलिस के कैरेक्टर में अपने किरदार से न्याय करती है। लक्ष्यवीर सिंह ने भी अच्छा काम किया है। पलक तिवारी ने अपने इमोशनल किरदार को आखिरी तक पकड़ के रखा। वहीं सपोर्टिंग कैरेक्टर्स ने भी अच्छा परफॉर्म किया है।

_Lukkhe (2)

कहां रह गई कमी?

सीरीज की सबसे बड़ी कमी इसका म्यूजिक है। अगर आप कोई म्यूजिकल एक्शन ड्रामा बना रहे हो, उसमें एक मशहूर पंजाबी रैपर भी हो तो और उसका म्यूजिक ही धांसू ना हो तो यह नाइंसाफी है।

वहीं इतने सारे किरदार होने के बावजूद आप कहानी से नहीं भटकते हो लेकिन कई बार बीच में राशि खन्ना के कम स्क्रीन पर आने, ओजी को स्क्रीन टाइम कम मिलने और भाभी (आयशा रजा मिश्रा) का किरदार को थोड़ा और मजबूत बनाने की कमी खलती है।

क्यों है मस्ट वॉच?

लुक्खे (Lukkhe) एक्शन, इमोशन, क्राइम, ड्रामा का फुल एंटरटेनमेंट डोज है। वेब सीरीज लवर्स को इसे जरूर देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 8 एपिसोड, सट्टे का बाजार और OTT का सबसे हिट शो; 17 देशों में ट्रेंड करने वाली सीरीज के दूसरे सीजन का एलान