Move to Jagran APP

राज 3 में ईष्र्या अहम है

डरावनी फिल्मों के उस्ताद निर्देशक विक्रम भट्ट राज 3 लेकर आ रहे हैं। सन 2002 में आई राज सफल रही थी। उस फिल्म ने 21वीं सदी में डरावनी फिल्मों का नया सिलसिला चालू किया था। दस साल बाद उसी कड़ी में आ रही राज 3 3डी फिल्म है। इसमें इमरान हाशमी के साथ बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता हैं।

By Edited By: Published: Tue, 04 Sep 2012 10:28 AM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2012 10:28 AM (IST)
राज 3 में ईष्र्या अहम है

डरावनी फिल्मों के उस्ताद निर्देशक विक्रम भट्ट राज 3 लेकर आ रहे हैं। सन 2002 में आई राज सफल रही थी। उस फिल्म ने 21वीं सदी में डरावनी फिल्मों का नया सिलसिला चालू किया था। दस साल बाद उसी कड़ी में आ रही राज 3 3डी फिल्म है। इसमें इमरान हाशमी के साथ बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता हैं। बीच में महेश भट्ट से मनभेद होने की वजह से विक्रम ने राज 2 का निर्देशन नहीं किया था। अब वे फिर से भट्ट कैंप में आ गए हैं। बातचीत..

loksabha election banner

क्या है राज 3 का राज?

राज प्रेम और समर्पण पर आधारित थी। राज 2 लालसा और लालच पर केंद्रित थी। राज 3 में केंद्रीय तनाव ईष्र्या है। एक ऐक्ट्रेस अपने वर्तमान मुकाम से फिसल रही है। दूसरी ऐक्ट्रेस ऊपर चढ़ रही है। पहली ऐक्ट्रेस दूसरी को गिराने की कोशिश करती है। इन दोनों के बीच हमारा हीरो फंस जाता है। वह पहली से प्यार करता है और दूसरी के साथ काम कर रहा है।

यह आम प्रेम त्रिकोणीय कहानी लगती है? इसमें हॉरर कहां है?

अपने देश में शुद्ध हॉरर फिल्में बनाने का जोखिम नहीं लिया जा सकता। मेरी जो भी हॉरर फिल्में चलीं, उनमें एक लव स्टोरी और इमोशनल बाइंडिंग रही है। हमरा कल्चर वेस्ट से अलग है। हॉलीवुड में प्रचलित हॉरर फिल्में यहां नहीं चल पाएंगी। इस में राज ब्रांड का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें हॉरर भी है, सेक्सुअलिटी भी है, लेकिन इनके साथ एक ह्यूमन स्टोरी भी है। इस फिल्म में पहली ऐक्ट्रेस जादू-टोना करती है। हमारे यहां यह प्रचलित है कि कोई बीमार भी पड़ जाए तो ओझा बुला कर झाड़फूंक करवा लो। भूत-प्रेत और जादू-टोना में हमारे लोग यकीन करते हैं।

बिपाशा फिर से लौटी हैं। क्या शुरू में ही उन्हें चुन लिया गया था?

सच कहूं तो फिल्म लिखते समय केवल इमरान हाशमी की कास्टिंग निश्चित थी। बिपाशा और भट्ट साहब के बीच मर्डर 2 को लेकर गलतफहमी थी। पहले उसे दूर की गई। यह काफी ब्रेव रोल है। हर ऐक्ट्रेस इसके लिए तैयार नहीं होती। ईशा के रोल में पहले जैक्लीन फर्नाडिस थीं। उन्हें सेक्सुअलिटी और फिल्म के कॉस्ट्यूम से दिक्कत थी, इसलिए उन्हें हटाना पड़ा। ईशा उन दिनों जन्नत 2 की शूटिंग कर रही थी। भट्ट साहब ने कहा कि जाकर मिल लो। वह अच्छी लगी।

जन्नत 2 में तो ईशा गुप्ता का बड़ा सीधा-सादा सा रोल था। आपको तो सेक्सुअल अपील की ऐक्ट्रेस चाहिए थी?

आप यकीन नहीं करेंगे। मैंने तमाम नए लोगों के साथ काम किया है, लेकिन मैंने कभी किसी का स्क्रीन टेस्ट नहीं लिया। देखकर ही समझ में आ जाता है कि फिल्म के किरदार में कौन जंचेगा या जंचेगी? ईशा गुप्ता को देखकर लगा कि यह लड़की कर लेगी।

3डी से क्या फर्क पड़ेगा?

फर्क पड़ेगा.., इस बार मैंने दर्शकों की पसंद का 3डी इफेक्ट रखा है। अपने यहां दर्शकों को डेफ्थ में मजा नहीं आता। जब कुछ उछलता और बढ़ता हुआ आंखों के सामने आए तो उन्हें रोमांच होता है। मैंने उन्हें रोमांचित करने की कोशिश की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.