Move to Jagran APP

अर्जुन किसी कैंप में नहीं

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने के लिए बड़े कलाकार के कैंप में होने के अलग मायने हैं। उनका साथ काम दिलाने में मददगार साबित होता है। पिछले साल तक अर्जुन रामपाल भी शाहरुख खान के कैंप के सदस्य माने जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अर्जुन कहते हैं, 'मैं किसी

By Edited By: Published: Mon, 16 Sep 2013 12:47 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2013 12:58 PM (IST)
अर्जुन किसी कैंप में नहीं

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने के लिए बड़े कलाकार के कैंप में होने के अलग मायने हैं। उनका साथ काम दिलाने में मददगार साबित होता है। पिछले साल तक अर्जुन रामपाल भी शाहरुख खान के कैंप के सदस्य माने जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अर्जुन कहते हैं, 'मैं किसी कैंप का हिस्सा नहीं हूं। मेरी हर किसी से अच्छी बनती है। मैं सबके प्रति ईमानदार हूं।' अर्जुन की बात को सूत्र भी मानते हैं। उनके मुताबिक 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सक्सेस पार्टी शाहरुख के घर हुई थी। वहां अर्जुन मौजूद नहीं थे। शाहरुख के साथ रिश्तों में खटास की वजह यही फिल्म मानी जा रही है। कहते हैं कि फिल्म में विलेन का रोल अर्जुन चाहते थे।

loksabha election banner

पढ़ें:भगत सिंह घर से पैदा नहीं होता

शाहरुख ने उनके बजाय निकेतन को रोल दिया। यह बात अर्जुन को बुरी लगी। उन्होंने दूरियां बनानी शुरू कर दीं। गौरतलब है कि अर्जुन 'रा. वन' में विलेन बने थे, लेकिन 'चेन्नई एक्सप्रेस' में ऐसा नहीं हुआ। उसके चलते अर्जुन ने शाहरुख के खेमे से बाहर निकलना मुनासिब समझा। बहरहाल हकीकत कुछ भी हो, पर शाहरुख के खेमे में आने वाले लोगों की कमी नहीं है। खबर है कि सलमान खान के भाई अरबाज खान शाहरुख के साथ नजदीकियां बढ़ाने में लगे हुए हैं। उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा तो पहले से ही शाहरुख की अच्छी दोस्त हैं। 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सक्सेस पार्टी में उन्होंने जमकर ठुमके भी लगाए थे। अरबाज भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखे। फिल्म देखकर वे बड़ी शान से बाहर निकले और मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए। एक ने चुटकी लेते हुए कहा कि अरबाज शाहरुख के साथ 'दबंग 3' प्लान कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ, तो सलमान 'रा.वन 2' बनाएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.