विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mbongeni Ngema Died: साउथ अफ्रीका के दिग्गज नाटककार म्बोंगेनी नगेमा का हुआ निधन, कार एक्सीडेंट में गंवाई जान

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Thu, 28 Dec 2023 09:22 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 28 Dec 2023 09:41 PM (GMT+05:30)

Mbongeni Ngema Death साउथ अफ्रीका के दिग्गज संगीतकार और नाटककार म्बोंगेनी नगेमा को लेकर इस वक्त बुरी खबर सामने आ ...और पढ़ें

68 साल में म्बोंगेनी नगेमा का हुआ निधन (Photo Credit-Twitter)
68 साल में म्बोंगेनी नगेमा का हुआ निधन (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. संगीतकार म्बोंगेनी नगेमा का हुआ निधन
  2. 68 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  3. कार एक्सीडेंट में साउथ अफ्रीका के नाटककार की हुई मौत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mbongeni Ngema Died In Car Accident: साउथ अफ्रीका के सिनेमा जगत से इस वक्त बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। इडंस्ट्री के दिग्गज नाटककार और संगीतकार म्बोंगेनी नगेमा का देहांत हो गया है। बताया जा रहा है कि म्बोंगेनी नगेमा की मौत एक दर्दनाक रोड़ एक्सीडेंट की वजह से हुई है,

जिसकी चलते 68 साल की उम्र में म्बोंगेनी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। म्बोंगेनी नगेमा के देहांत की खबर उनके परिवार ने दी है, ऐसे में इस दिग्गज की फैमिली पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

नहीं रहे साउथ अफ्रीका के दिग्गज नाटकार

म्बोंगेनी नगेमा साउथ अफ्रीका की मनोरंजन की दुनिया के महान महारथी थे। अपने करियर के दौरान बतौर निर्माता, लेखक, संगीतकार और गीतकार के रूप में खास पहचान बनाई। उनके निधन से यकीनन तौर पर इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक म्बोंगेनी नगेमा के परिवार ने उनकी मौत का सूचना दी है।

फैमिली ने बताया है- ''27 दिसंबर को म्बोंगेनी नगेमा एक करीबी के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। साउथ अफ्रीका के ईस्टर्न केप के लुसिकिसिकी से वापस आते वक्त उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उनकी जान चली गई है। हमें इस बात की जानकारी देते हुए काफी दुख हो रहा है।''

इसमें कोई दोहराए नहीं है कि नगेमा की मौत से उनके परिवार और फैंस का दिल टूट गया है और हर कोई इस दिग्गज को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है। 68 साल की उम्र में म्बोंगेनी नगेमा ने काफी नाम कमाया और मनोरंजन जगत में कामयाबी के कई झंड़े गाढ़े।

इस नाटक के लिए मशहूर थे म्बोंगेनी नगेमा

साल 1988 में म्बोंगेनी नगेमा का एक नाटक आया, जिसका नाम 'सराफीना' था। इस नाटक ने म्बोंगेनी नगेमा की किस्मत को रातों-रात बदल कर रख दिया। इसके बाद से म्बोंगेनी नगेमा ने साउथ अफ्रीका के मनोरंजन जगत में कई नाटकों के लिए ढ़ेरों पुरस्कार अपने नाम किए। उनके निधन से इंडस्ट्री में एक युग का अंत हो गया है। देश के राष्ट्रपति ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

ये भी पढ़ें- Parasite स्टार Lee Sun Kyun की मौत, कार में मिली लाश, एक्टर के खिलाफ चल रहा था ड्रग्स केस