विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साई-फाई एक्शन थ्रिलर में Priyanka Chopra की एंट्री, अपकमिंग फिल्म Bluefly का ऐलान; ऑस्कर विनर संग जमेगी जोड़ी

Published: Fri, 07 Aug 2026 10:36 AM (IST)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की लिस्ट में एक और मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म शामिल हो गई है। वह साई-फाई एक्शन थ्रिलर में धमाल मचाएंगी।

प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलीवुड की बड़ूी स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड में पहचान हासिल करने के बाद उन्होंने इंटरनेशनल फिल्मों में काम किया और आज के समय में 'देसी गर्ल' विदेशी फिल्मों में लीड रोल्स से सफलता का परचम लहरा रही हैं। वह एक के बाद एक हॉलीवुड फिल्में कर रही हैं, वो भी बतौर लीड।

प्रियंका चोपड़ा की एक और फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। द ब्लफ और हेड्स ऑफ स्टेट के बाद प्रियंका ने अपकमिंग साई-फाई एक्शन थ्रिलर ब्लूफ्लाई (Bluefly) साइन कर ली है। इस फिल्म में वह ऑस्कर विनिंग एक्टर रसेल क्रो (Russell Crowe) के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म की अनाउंसमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने चाहने वालों को दी है। डेडलाइन के एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "अब अगले की ओर...।" बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन निम्रोद एंटल कर रहे हैं। वहीं फिल्म की कहानी डेविड फ्रिगेरियो, विलियम यूबैंक और कार्लाइल यूबैंक ने गढ़ी है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इस पोस्ट पर निक जोनस ने कमेंट कर अपना सपोर्ट दिखाया है। उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है। हुमा कुरैशी ने भी फायर इमोजी शेयर की है।

7 साल बाद कमबैक करेंगी प्रियंका

बैक-टू-बैक हॉलीवुड फिल्मों के बीच प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में भी वापसी की तैयारी कर रही हैं। वह 7 साल बाद एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी (Varanasi) से कमबैक करने वाली हैं। इस मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

Priyanka Chopra

फिल्म में वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। वह फिल्म में मंदाकिनी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म से उनका लुक भी सामने आ चुका है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें- राजामौली ने Varanasi की कहानी से उठाया पर्दा! काशी से लेकर प्राचीन रोम तक का दिखेगा सफर

यह भी पढ़ें- मम्मी Priyanka Chopra के 12 साल पुराने गाने पर थिरकी नन्ही मालती, आज भी पार्टियों की जान है ये कल्ट गाना