विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पॉपुलर यूट्यूबर Mr Beast ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की शादी, समंदर किनारे से शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Published: Wed, 22 Jul 2026 04:28 PM (IST)

यूट्यूब स्टार मिस्टरबीस्ट ने एक निजी द्वीप पर अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर थिया बूइसेन से शादी कर ली है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूब (YouTube) स्टार जिमी डोनाल्डसन, जिन्हें मिस्टरबीस्ट (Mr Beast) के नाम से जाना जाता है शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने एक प्राइवेट आइलैंड पर एक निजी समारोह में अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर थिया बूइसेन से शादी कर ली है। शादी में करीबी परिवार और कुछ दोस्त ही शामिल हुए।

व्हाइट गाउन में नजर आईं मिसेज बीस्ट

शादी के तुरंत बाद, क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर समारोह की पहली आधिकारिक तस्वीरें शेयर कीं। दुल्हन ने अपनी शादी के खास दिन के लिए निकोल + फेलिशिया कॉउचर (Nicole + Felicia Couture) का शानदार सफेद गाउन पहना था। वहीं, दूल्हे मियां ने राल्फ लॉरेन (Ralph Lauren) का ब्लैक एंड व्हाइट टक्सीडो पहना था।

तस्वीरें शेयर करते हुए मिस्टर बीस्ट ने कैप्शन में लिखा,'मुझे मिसेजबीस्ट मिल गईं और यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन था।' तस्वीरों में कपल को शादी के मंडप की ओर जाते, फोटोशूट के लिए पोज देते और रिसेप्शन में केक काटते हुए देखा जा सकता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by MrBeast (@mrbeast)

कौन हैं मिस्टर बीस्ट की पत्नी?

थिया बूयसेन एक साउथ अफ्रीकन कंटेंट क्रिएटर, लेखिका और ट्विच स्ट्रीमर हैं। उन्हें गेमिंग कम्युनिटी में 'थियाबीस्टी' (TheaBeasty) के नाम से जाना जाता है। वह साउथ अफ्रीका की ई-स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन 'निक्सुह' (Nixuh) की को-ओनर भी हैं।

थिया ने स्टेलेनबॉश यूनिवर्सिटी से लॉ और साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की है और एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से ह्यूमन कॉग्निटिव न्यूरोसाइकोलॉजी में मास्टर डिग्री ली है। उन्होंने 2022 में अपना पहला यंग-एडल्ट नॉवेल, 'द मार्क्ड चिल्ड्रन' (The Marked Children) भी पब्लिश किया था।

मिस्टरबीस्ट और थिया बूयसेन की पहली मुलाकात 2022 में साउथ अफ्रीका की यात्रा के दौरान हुई थी। शुरुआती बातचीत के बाद, दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे और जल्द ही रिलेशनशिप में आ गए। वे पहली बार अप्रैल 2022 में 'किड्स चॉइस अवार्ड्स' में एक साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- MrBeast के साथ एक फ्रेम में तीनों खान, यूट्यूब पर धमाका करेंगे सलमान-शाहरुख और आमिर?

यह भी पढ़ें- 'मैंने किसी को हक नहीं दिया कि...', Karanvir Bohra और टीजे 20 साल बाद ले रहे हैं तलाक? एक्टर ने दिया बयान