विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jored Leto से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, Met Gala 2024 में नहीं देखने को मिलेगा इन स्टार्स के फैशन का जलवा

Published: Sun, 05 May 2024 08:32 PM (IST)

Met Gala 2024 का आगाज होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी है। कल यानी 6 मई ...और पढ़ें

मेट गाला 2024 में शामिल नहीं होंगे ये स्टार्स (Photo Credit: X)
मेट गाला 2024 में शामिल नहीं होंगे ये स्टार्स (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फैशन इवेंट्स की बात हो और उसमें दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला का नाम शामिल न हो ऐसा कैसे हो सकता है। मेट गाला 2024 को शुरू होने में अब बस कुछ घंटों का ही समय बाकी है। 6 मई को इसका आगाज होने जा रहा है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो इस इवेंट का हिस्सा बनकर अपने फैशन से उसमें चार चांद लगाने वाले हैं।

हालांकि, प्रियंका चोपड़ा से लेकर टेलर स्विफ्ट तक ऐसे भी कई स्टार्स हैं, जो इस बार इस मेगा इवेंट में अपने ग्लैमर का तड़का लगाते हुए नहीं दिखाई देंगे। चलिए जानते हैं उन्हीं स्टार्स के बारे में।

यह भी पढ़ें: Met Gala 2024: इस साल क्या है 'मेट गाला' की थीम, कौन करेगा होस्ट, जानिए सबसे बड़े फैशन इवेंट के बारे में सबकुछ

टेलर स्विफ्ट

पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट के फैंस उन्हें बेसब्री के साथ मेट गाला के कारपेट पर देखने का इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार उन्हें निराश होना पड़ सकता है। दरअसल, पीपल की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलर स्विफ्ट फिलहाल अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं। ऐसे में शायद इस साल वह मेट गाला का हिस्सा न बनें।

प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक्सेस हॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि इस साल वह मेट गाला का हिस्सा नहीं बनेंगी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं, जिसकी वजह से वह इवेंट को अटेंड नहीं कर पाएंगी।

बिली पोर्टर

मेट गाला इवेंट में हर बार बिली पोर्टर का अलग-अलग फैशन फैंस को देखने को मिला है, लेकिन इस साल वह इस इवेंट में नहीं नजर आएंगे। उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए टाइम 100 गाला में कहा था कि मैंने हाल ही में अपनी मां को खोया है। ऐसे में अभी मुझे अपना ख्याल रखना है, इसलिए मैं ऐसा कर रहा हूं।

ट्रैविस केल्सी

टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, टेलर स्विफ्ट के ब्वॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्सी को भी इस साल आयोजित हो रहे इवेंट का इनविटेशन मिला था, लेकिन उन्होंने अपने कुछ पुराने कमिटमेंट का हवाला देते हुए इसका ऑफर ठुकरा दिया।

जारेड लेटो

पिछले साल मेट गाला के इवेंट में विशाल बिल्ली की ड्रेस में दिखाई दिए जारेड लेटो इस बार इसका हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने इस बारे में खुद बताया कि वह इस फैशन इवेंट में भाग नहीं लेंगे, वे और उनके बैंड के साथी अपने सीजंस वर्ल्ड टूर में होंगे।

यह भी पढ़ें: Met Gala 2024: प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक, जब एक्ट्रेस ने इस फैशन से लूटी वाहवाही, चर्चा में रहा ये लुक