विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Matthew Perry Death: Friends के मैथ्यू पेरी की मौत से सदमे में सेलेब्स, रणवीर सिंह-करीना कपूर ने जताया दुख

Published: Sun, 29 Oct 2023 11:35 AM (IST)

फेमस सिटकॉम सीरीज फ्रेंड्स के मैथ्यू पेरी की मौत की खबर ने उनके हर चाहने वाले को झकझोर दिया है। ...और पढ़ें

Famous show FRIENDS actor Matthew Perry Passes Away
Famous show FRIENDS actor Matthew Perry Passes Away

HighLights

  1. 'फ्रेंड्स' सीरिज के मैथ्यू सीरिज का निधन
  2. सेलेब्स ने व्यक्त किया शोक
  3. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों ने जताया दुख

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर टेलीविजन सीरीज 'फ्रेंड्स' (FRIENDS) में चैंडलर बिंग बनकर पूरी दुनिया को हंसाने वाले मैथ्यू पेरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 54 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अचानक हुई उनकी मौत की खबर से न सिर्फ उनके फैंस और चाहने वाले बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी हैरान हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मैथ्यू पेरी का निधन

एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट होने होने वाले एक्टर मैथ्यू पेरी, लॉस एंजलिस में अपने घर में मृत पाए गए। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, मैथ्यू पेरी शनिवार को लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए हैं। उनकी मौत की वजह हॉट टब में डूबना बताया जा रहा है।

सेलेब्स ने जताया दुख

90 के दशक के हिट सिटकॉम सीरीज 'फ्रेंड्स' में मैथ्यू ने चैंडलर बिंग का रोल प्ले किया था। उनके निधन पर कई सेलेब्स ने दुख जताया है। 1994 में आई फिल्म 'पैरलल लाइव्स' में उनके साथ स्क्रीनस्पेस शेयर करने वालीं मीरा सोरविनो ने उनके निधन पर हैरानी जताई है।

मॉर्गन फेयरचाइल्ड

टेलीविजन जगत में पेरी की मां के रूप में फेमस मॉर्गन फेयरचाइल्ड ने भी उनकी मौत पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि पेरी की मौत की खबर से उनका दिल टूट गया है। आज हमने शानदार अभिनेता खो दिया।

बॉलीवुड वालों का भी टूटा दिल

मैथ्यू पेरी ने हिंदी सिनेमा के सितारों पर भी अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी थी। रणवीर सिंह ने उनकी फोटो शेयर कर उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया। कियारा आडवाणी ने भी मैथ्यू निधन की मौत पर दुख जताया है।

'मेरे भी बुरे दिन रहे हैं'

करीना कपूर खान ने मैथ्यू पेरी की फोटो के साथ एक स्वीट कन्फेशन भी किया।

उन्होंने लिखा, 'चांडलर हमेशा रहेगा।' इसी के साथ उन्होंने लिखा 'मैं जानती हूं कि मेरे भी बुरे दिन होते हैं लेकिन फिर मुझे याद आता है मेरे पास कितनी क्यूट स्माइल है।'