विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Miho Nakayama का 54 साल की उम्र में निधन, संदिग्ध हालत में मिला शव, क्रिसमस इवेंट में करने वाली थीं परफॉर्म

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sat, 07 Dec 2024 02:37 PM (IST)

Japanese Actress Miho Nakayama Death कॉमेडियन कबीर कबीजी सिंह के निधन के बाद जापान की फेमस एक्ट्रेस मिहो नाकायामा की ...और पढ़ें

जापान की एक्ट्रेस मिहो नाकायामा का निधन (Photo credit- Global Times)
जापान की एक्ट्रेस मिहो नाकायामा का निधन (Photo credit- Global Times)

HighLights

  1. जापान की एक्ट्रेस मिहो नाकायामा का निधन
  2. संदिग्ध हालात में मिला एक्ट्रेस का शव
  3. एक्ट्रेस की टीम ने जारी किया बयान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Japanese Actress Miho Nakayama Death: जापान की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस मिहो नाकायामा की अचानक मौत से हर किसी को गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस की बॉडी टोक्यो स्थित घर में पाई गई। डेडलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिहो 54 साल की थीं और उनका जन्म जापान के साकू में हुआ था।

एक्ट्रेस को लव लेटर (1995) और टोक्यो वेदर (1997) जैसी फिल्मों में निभाए रोल के लिए जाना जाता था। अभिनेत्री को शुक्रवार को ओसाका में एक क्रिसमस कॉन्सर्ट में परफॉरमेंस देनी थी, हालांकि तबियत खराब होने के कारण उन्होंने ये शो कैंसिल कर दिया था।

नाकायमा की टीम ने कंफर्म की मौत की खबर

नाकायमा की टीम ने अपनी वेबसाइट पर एक्ट्रेस के निधन की दुखद खबर की पुष्टि की है। उनकी टीम ने लिखा, "हमें उन सभी लोगों के लिए अचानक यह घोषणा करते हुए काफी दुख हो रहा है जिन्होंने हमेशा उनकी देखभाल की है और उन सभी फैंस के लिए जिन्होंने हमेशा उनको सपोर्ट किया है, लेकिन यह घटना इतनी गंभीर थी। उनके अचानक निधन से हम भी हैरान और दुखी हैं। फिलहाल हम मौत के कारण और उससे जुड़ी चीजों की जांच कर रहे हैं।

Photo Credit- The Japan Times

ये भी पढ़ें- Stranger Things स्टार Mark Withers का हुआ निधन, गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर, 15 दिन बाद बेटी ने दी खबर

मिहो नाकायामा का करियर

नाकायामा ने साल1985 में मैडो ओसावागासे शिमासु से अपने एक्टिंद करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1985 के एक नाटक मैडो ओसावागासे शिमासु से अपनी शुरुआत की और उनकी परफॉरमेंस से हर कोई उनका दिवाना हो गया था।

Photo Credit- The Japan Times

एक्ट्रेस ने अपना पहला गाना 'सी' गाया था और बाद में फीचर फिल्म 'बी-बॉप हाई स्कूल' में अभिनय किया। उन्होंने जापान में आठ नंबर 1 एकल के साथ 22 स्टूडियो एल्बम रिकॉर्ड किए थे। उनकी अचानक मौत से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है।

मशहूर कॉमेडियन कबीजी सिंह का भी हुआ निधन

मिहो नाकायामा के अलावा मशहूर कॉमेडियन कबीर कबीजी सिंह (Kabir Kabeezy Singh) का भी 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। कबीर सिंह का जन्म पोर्टलैंड में भारतीय माता-पिता के घर हुआ था। कॉमेडियन के एक करीबी दोस्त जेरेमी करी ने फेसबुक स्टोरी पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए खुलासा किया कि उनकी मौत नींद में हुई है। कॉमेडी जगत से जुड़े लोग उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कौन थे मशहूर कॉमेडियन Kabir Kabeezy जिनका 39 साल की उम्र में हुआ निधन, अमेरिका में रोशन किया था भारत का नाम