विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन थे मशहूर कॉमेडियन Kabir Kabeezy जिनका 39 साल की उम्र में हुआ निधन, अमेरिका में रोशन किया था भारत का नाम

Published: Sat, 07 Dec 2024 10:39 AM (IST)

कॉमेडियन कबीर कबीजी सिंह (Kabir Kabeezy Singh Passed Away) का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अमेरिका ...और पढ़ें

कॉमेडियन कबीर 'कबीजी' सिंह का 39 साल की उम्र में हुआ निधन (Photo Credit- Instagram)
कॉमेडियन कबीर 'कबीजी' सिंह का 39 साल की उम्र में हुआ निधन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. कॉमेडियन कबीर कबीजी सिंह का 39 की उम्र में हुआ निधन
  2. मशहूर कॉमेडियन कबीर सिंह कौन थे
  3. अमेरिकाज गॉट टैलेंट शो का रह चुके हैं हिस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन कबीर कबीजी सिंह (Kabir Kabeezy Singh) का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिकाज गॉट टैलेंट जैसे पॉपुलर शो का हिस्सा रहने के लिए वह मशहूर थे। बुधवार को कॉमेडियन का शव सैन प्रांसिस्को, कैलिफोर्निया स्थित उनके घर पर मिला। फिलहाल उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है। कबीर सिंह की अचानक हुई मौत की जांच में पुलिस लगी हुई है।

फैमिली गाय के लिए भी कबीर कबीजी सिंह को जाना जाता है। कॉमेडियन के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, कबीर की मौत का कारण नहीं पता चला है। हालांकि, वह कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।

अमेरिका में किया था भारत का नाम रोशन

कॉमेडियन कबीर कबीजी सिंह साल 2021 में अमेरिकाज गॉट टैलेंट शो का हिस्सा रह चुके हैं। इतना ही नहीं, इस शो में वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहे थे और उनके काम की खूब सराहना भी हुई थी। हालांकि, अमेरिकाज गॉट टैंलेट 16 सीजन के वीजेता जादूगर डस्टिन टेवेला बन थे। 

ये भी पढ़ें- शो के बाद किडनैप हो गए थे कॉमेडियन Sunil Pal? मुंबई पुलिस ने बताया क्यों नहीं लग रहा था उनका फोन

View this post on Instagram

A post shared by Kabir “Kabeezy” Singh (@kabeezycomic)

कॉमेडियन कबीर सिंह कौन थे?

कबीर सिंह का जन्म पोर्टलैंड में भारतीय माता-पिता के घर हुआ। वह 9 साल की उम्र में परिवार के साथ विदेश से वापिस मुंबई आ गए थे। स्कूल में बच्चे कबीर को उनके अमेरिकी बच्चे होने का खूब मजाक बनाते थे। 13 साल की उम्र मे ंवह वापिस अमेरिका चले गए। भारतीय-अमेरिकी होने के कारण दोनों देश में उनकी कॉमेडी को लोगों का प्यार मिला। सोशल मीडिया पर वह फैंस के साथ अपने शो से जुड़े अपडेट लगातार शेयर करते रहते थे।

Photo Credit- Instagram

कबीर के दोस्त ने किया मौत का खुलासा

दिवंगत कॉमेडियन के एक करीबी दोस्त जेरेमी करी ने फेसबुक स्टोरी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कबीर के दोस्त ने खुलासा किया कि उनकी मौत नींद में हुई है। कॉमेडी जगत से जुड़े लोग कबीर कबीजी सिंह के निधन पर हैरानी जताते हुए शोक व्यक्त कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- पैसा कमाने के लिए इस हद तक गिरे कॉमेडियन Samay Raina! दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का उड़ाया था मजाक