विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dune 2: इस शर्त पर बना 'ड्यून' का दूसरा भाग, 40 साल पहले आया एडेप्टेशन बॉक्स ऑफिस पर रहा था फ्लॉप

Published: Mon, 04 Mar 2024 08:35 PM (IST)

डेनिस विलनोव के निर्देशन में बनी साल 2024 की मच अवेटेड फिल्म Dune Part 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई ...और पढ़ें

ड्यून 2 बनने से पहले मेकर्स ने रखी थी ये शर्त। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
ड्यून 2 बनने से पहले मेकर्स ने रखी थी ये शर्त। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 1984 में ड्यून पर बनी थी पहली फिल्म
  2. इस शर्त पर डेनिस लाने वाले थे ड्यून 2
  3. 56 साल बाद आई फिल्म ने कमाई में तोड़े रिकॉर्ड

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dune Part Two: साल 2021 में रिलीज हुई ड्यून सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार सीक्वल भी रिलीज हो गया है। डेनिस विलनोव निर्देशित फिल्म को 2023 में रिलीज किया जाना था, लेकिन राइटर्स की हड़ताल के चलते थोड़ा लेट हो गया है। हालांकि, फिल्म थिएटर्स में उतरते ही धमाल मचा रही है।

ड्यून पार्ट 2 को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत में भी फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। 1 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने मात्र तीन दिन के अंदर भारत में 11.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। दुनियाभर का कलेक्शन जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मूवी ने वर्ल्डवाइड 1480 करोड़ का बिजनेस किया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

ड्यून पार्ट 2 एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो साल 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर Dune का सीक्वल है। यह फिल्म 1965 में लिखे गए उपन्यास ड्यून पर बनाई गई है। इसके लेखक फ्रैंक हर्बर्ट हैं। फिल्म की कहानी दूर के भविष्य पर आधारित है। यह फिल्म पॉल एटराइड्स (टिमोथी) के बारे में है, जिसका परिवार, कुलीन हाउस एटराइड्स, घातक और दुर्गम रेगिस्तानी ग्रह अराकिस के लिए युद्ध में शामिल है। दूसरे पार्ट में पॉल अपने परिवार की मौत का दुश्मनों से बदला लेता है, जिसमें चानी (जेंडया) और फ्रीमैन उसकी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- Dune Part Two Box Office Day 3: बॉलीवुड पर भारी पड़ी टिमोथी-जेंडाया की ड्यून 2, बस 3 दिनों में कमा लिए करोड़ों

ड्यून पार्ट 1 की कास्ट

ड्यून पार्ट वन में पॉल एटराइड्स का किरदार टिमोथी चेलमेट (Timothée Chalamet) ने निभाया है। रेबेका फर्ग्यूसन (लेडी जेसिका), ऑस्कर इसाक (ड्यूक लेटो एटराइड्स), जेंडया (चानी), जोश ब्रोलिन (गर्नी हालेक), जेसन मोमोआ (डंकन इडाहो), फ्लोरेंस पुघ, जोश ब्रोलिन, स्टेलन स्कार्सगार्ड, डेव बॉतिस्ता, स्टीफन मैककिनले हेंडरसन, चार्लोट रैम्पलिंग और जेवियर बार्डेम जैसे किरदारों ने अहम भूमिका निभाई है।

ड्यून 2 बनाने से पहले थी यह शर्त

साल 2016 में लीजेंडरी एंटरटेनमेंट ने ड्यून के राइट्स खरीदे थे और डेनिस फिल्म के प्रोड्यूसर के रूप में नियुक्त हुए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि मेकर्स जब ड्यून बना रहे थे तब उनके दिमाग में फिल्म के सक्सेस को लेकर डर था। इसीलिए मेकर्स ने सिर्फ पहले पार्ट के राइट्स सिक्योर किए थे। मेकर्स क्लियर थे कि ड्यून का पहला पार्ट अगर सक्सेसफुल रहेगा, तभी दूसरा पार्ट बनेगा। वरना नहीं। 

ड्यून ने जीते 6 ऑस्कर

फिल्म 2019 में बनकर तैयार हुई और 2020 में रिलीज होने वाली थी। मगर कोरोना महामारी के चलते 2021 तक इसे टाल दिया गया था। 15 सितंबर 2021 को फिल्म ने थिएटर्स में दस्तक दी। उम्मीद से परे, मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से भर-भरकर प्यार मिला। फिल्म ने 43.48 करोड़ यूएस डॉलर कमाए थे। यही नहीं, फिल्म ने 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2022) में कुल 6 अवॉर्ड्स भी जीते।

40 साल पहले बनी पहली एडेप्टेशन हो गई थी फ्लॉप

डेनिस विलनोव की फिल्म, बेस्ट सेलिंग नोवेल ड्यून की तीसरी एडेप्टेशन है। पहली बार डिनो डी लॉरेंटिस इस नोवेल पर साल 1984 में एक फिल्म लेकर आए थे, जिसका नाम भी सेम था। इसका निर्देशन डेविड लिंच (David Lynch) ने किया था। फिल्म में काइल मैकलाचलन और फ्रांसेस्का एनीस जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। 

तीन साल में बनकर तैयार हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में असफल साबित हुई। फिल्म अपना बजट निकाल पाने में भी असफल रही। 40 से 42 मिलियन डॉलर में बनी यह फिल्म सिर्फ 30 मिलियन डॉलर ही कमा पाई थी। साल 2000 में ड्यून पर एक मिनीसीरीज भी बनी, जिसका नाम Frank Herbert's Dune था।

यह भी पढ़ें- Dune Part Two: डेनिस विलनोव की 'ड्यून-2' ही नहीं, इन फिल्मों को देखकर भी आप बन जाएंगे Sci-Fi फैन