विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Breaking Bad फेम RJ Mitte का निधन, वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाकर जीता था फैंस का दिल

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:40 AM (IST)

6 साल तक अमेरिकन टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड में अपने किरदार से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता RJ Mitte का ...और पढ़ें

ब्रेकिंग बैड एक्टर आर.जे.मिटी का 34 साल में निधन/फोटो-इंस्टाग्राम

ब्रेकिंग बैड एक्टर आर.जे.मिटी का 34 साल में निधन/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अभिनेता आर.जे. मिटी का 34 साल में निधन

  2. 'ब्रेकिंग बैड' टीवी सीरीज से बनाई थी पहचान

  3. दिव्यांगों के अधिकारों के लिए भी किया काम

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हॉलीवुड से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। अवॉर्ड विनिंग टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड के सबसे यंग एक्टर आर.जे. मिटी का 34 साल में निधन हो गया है। उन्हें टीवी सीरीज में वाल्टर व्हाइट जूनियर (फ्लिन) का किरदार निभाने के लिए दर्शकों से काफी प्यार मिला।

क्या है आर.जे. मिटी की मौत की वजह?

हॉलीवुड एक्टर आर.जे. मिट्टी (RJ Mitte) का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके प्रतिनिधि ने पुष्टि की है कि अभिनेता ने आत्महत्या की थी। हालांकि, स्थानीय पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है। आर.जे. मिट्टी को जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) थी। वह इस स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दिव्यांग लोगों के अधिकारों के लिए भी काम करते थे।

उनके रिप्रेजेंटेटिव शॉन रिले ने अभिनेता के निधन की जानकारी शेयर करते हुए बयान में कहा, "हम बहुत ही गहरे दुख के साथ अपने चहेते अभिनेता, समाजसेवी और दिव्यांगों के अधिकारों के लिए खुलकर बोलने वाले आरजे मिटी के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं।"

Screenshot 2026-10-13 083534

ब्रेकिंग बैड ने दुनियाभर में दिलाई पहचान

आर.जे. मिटी के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में बतौर टीनेज एक्टर टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड से दुनियाभर में पहचान बनाई। उनके रिप्रेजेंटेटिव ने एक्टर को याद करते हुए और उनके सबसे फेमस किरदार के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "सेरेब्रल पाल्सी से गुजर रहे अभिनेता ने अपने निजी अनुभवों को अपने किरदार में डाला और उसे स्क्रीन पर जिंदा किया। इस प्लेटफॉर्म के जरिए उन्होंने दिव्यांगता के प्रति जागरूकता फैलाई थी। 

Untitled design - 2026-10-13T083204.554

इतना ही नहीं अभिनेता आगे चलकर वह नॉन प्रॉफिटेबल अस्पताल नेटवर्क शाइनर्स चिल्ड्रेन के एंबेसडर बने। वह मिटे फाउंनडेशन के प्रेसिडेंट भी थे। इसके साथ ही उन्होंने नेक एफर्ट्स और समुदायों की एक अच्छी शुरुआत में भी उनका साथ दिया। उनकी टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड 2008 में शुरु हुई और 2013 तक चली। उनके निधन की खबर पाकर ब्रेकिंग बैड के को स्टार्स और करीबी दोस्त काफी इमोश्नल हो गए हैं और अभिनेता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- भारत के बारे में क्या सोचते हैं हॉलीवुड कलाकार? Vidyut Jammwal ने बताई दिलचस्प बात, Street Fighter में नजर आएंगे एक्टर

यह भी पढ़ें- Avengers Endgame: Encore ने तोड़ा 'अवतार' का 17 साल पुराना रिकॉर्ड, री-रिलीज में रचा इतिहास