'तलाक हो चुका...', Taylor Swift का पॉडकास्ट में उड़ा मजाक; औरतों पर भद्दे कमेंट को पति Travis ने किया सपोर्ट
टेलर स्विफ्ट के पति ट्रैविस केल्सी ने हाल ही में शेन गिलिस के एक ऐसे वीडियो को लाइक किया, जिसमें ...और पढ़ें

टेलर स्विफ्ट को बारस्टूल स्पोर्ट्स में मारा ताना/ फोटो
HighLights
औरतों पर गंदे कमेंट पोस्ट को लाइक कर बुरे फंसे ट्रैविस
लोगों ने टेलर स्विफ्ट के महिलाओं के सपोर्ट पर किए सवाल
बारस्टूल ने स्विफ्ट और केल्सी के तलाक पर ली चुटकी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक लाइक ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट के पति ट्रैविस केल्सी ने 'सैटरडे नाइट लाइव' शो में शेन गिलिस के उस मोनोलॉग की क्लिप को लाइक किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओ के जिम में पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस वायरल क्लिप के बाद शेन गिलिस को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था।
अब हाल ही 'बारस्टूल स्पोर्ट्स' ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) पर निशाना साधते हुए ट्रैविस केल्सी के साथ उनके तलाक को लेकर मजाक उड़ाया। क्या है ये पूरा मामला चलिए जानते हैं।
टेलर स्विफ्ट के महिलाओं के लिए लड़ने पर उठे सवाल
दरअसल, 'सैटरडे नाइट लाइव' एपिसोड के ऑन एयर होने के बाद ट्रैविस ने अपने दोस्त शेन गिलिस का पोस्ट लाइक किया, जिसे एक्स पर मौजूद लोगों ने तुरंत नोटिस किया। उनके लाइक किए पोस्ट के साथ लोगों ने टेलर स्विफ्ट को टैग करना शुरू कर दिया, क्योंकि अमेरिकन सिंगर अपने लंबे करियर में हमेशा से महिलाओं के राइट्स को लेकर बोलती रही हैं।
महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी करने को लेकर बारस्टूल के सन ऑफ ए बॉय डैड पॉडकास्ट पर रोन ने एक सीधा सवाल पूछते हुए कहा, "क्या आपको लगता है कि टेलर स्विफ्ट जिंदगी में कभी तलाक लेंगी? जिसका जबाव देते हुए उनके को-होस्ट लिल सास्क्वाच ने हंसते हुए कहा, "ये भी हो सकता है कि उनका तलाक पहले ही हो गया हो।"

टेलर स्विफ्ट के फैंस का भी पॉडकास्ट में उड़ाया मजाक
लिल सास्क्वाच ने इस पॉडकास्ट में उन फैंस का भी मजाक उड़ाया, जो टेलर स्विफ्ट को उस क्लिप का स्क्रीनशॉट भेज रहे हैं, जो महिलाओं के ऊपर कहा गया और जिसे उनके पति ट्रैविस केल्सी ने लाइक किया है। उन्होंने कहा, "ये बहुत ही मजाकिया है कि लोग ट्रैविस का लाइक किया स्क्रीनशॉट टेलर स्विफ्ट को भेज रहे हैं। क्या आपको वाकई लगता है कि टेलर स्विफ्ट ट्विटर खोलती होंगी या फिर वो एवरीथिंग एप पर होंगी भी।"
बारस्टूल ने एक्स अकाउंट पर खुद भी एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए फैंस को बताया कि ये सिर्फ एक सिंपल मजाक था। शो में किसी ने भी ये दावा नहीं किया है कि कपल की शादी मुश्किलों में है।

शेन गिलिस के साथ टेलर स्विफ्ट की कैसी है दोस्ती?
एनडीटीवी की रिपोर्ट्स की मानें तो गिलिस और केल्सी के बीच काफी गहरी दोस्ती है। जून में नैशविल में हुए 'टाइट एंड यूनिवर्सिटी' में गिलिस अचानक पहुंचे थे। इसके अलावा ट्रैविस केल्सी हर साल, जॉर्ज किटल और ग्रेग ओल्सन के साथ मिलकर हर साल इस समिट का आयोजन करते हैं। समिट में न सिर्फ गिलिस मंच पर तीनों के साथ शामिल हुए, बल्कि वह टेलर स्विफ्ट के परफॉर्मेंस के बाद भी रुके रहे। इस दौरान गिलिस की मुलाकात टेलर स्विफ्ट से भी हुई।
यही वजह है कि ट्रैविस केल्सी अपने दोस्त का समर्थन करने से बिल्कुल भी नहीं कतराए। हालांकि, इस मामले पर अब तक टेलर स्विफ्ट का किसी भी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- ट्रैविस केल्सी संग डिनर डेट पर ट्रोल हुईं Taylor Swift, यूजर बोला- 'विश्वास नहीं हो रहा'; फैंस ने किया बचाव
यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के व्यक्ति ने टेलर स्विफ्ट के पति को ठगा, अमेरिका में हुई 11 साल की जेल
