विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रैविस केल्सी संग डिनर डेट पर ट्रोल हुईं Taylor Swift, यूजर बोला- 'विश्वास नहीं हो रहा'; फैंस ने किया बचाव

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:43 PM (IST)

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी कंसास सिटी में पैट्रिक महोम्स के जन्मदिन डिनर पर देखे गए, जिसके बाद उनकी मिड वेस्ट लाइफ स्टाइल को लेकर ऑनलाइन आलोचना हुई।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) को बेहद चकाचौंध वाली जिंदगी पसंद है और अक्सर वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।

हालांकि कंसास सिटी में उनकी हालिया यात्राओं ने एक अलग ही तरह की चर्चा को जन्म दे दिया है। दरअसल एक्ट्रेस किसी रेस्टोरेंट में गई थी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी मिड वेस्ट लाइफ स्टाइल को लेकर बहस छिड़ गई और उन्हें ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

फैंस ने किया टेलर को सपोर्ट

हालांकि, उनके प्रशंसकों ने यहां भी उनका साथ दिया और कहा कि कंसास सिटी का उनके नए जीवन में एक खास स्थान है।

स्विफ्ट और उनके पति ट्रैविस केल्से, 18 सितंबर को पैट्रिक महोम्स का 31वां जन्मदिन मनाते हुए 1587 प्राइम में देखे गए। इस डिनर में कपल और उनके करीबी लोग शामिल हुए, लेकिन यह जल्द ही ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया।

एक फैन ने इस आउटिंग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'टेलर और ट्रैविस 1587 प्राइम में पैट्रिक का जन्मदिन मना रहे हैं! टेलर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Taylor Swift (@taylorswift)

यूजर ने किया सिंगर को ट्रोल

हालांकि सभी लोग उनके इस कमेंट से खुश नहीं थे। एक सोशल मीडिया यूजर ने स्विफ्ट को उनके डिनर वेन्यु सेलेक्शन को लेकर ट्रोल किया। यूजर ने लिखा, 'टेलर स्विफ्ट ने एक फुटबॉल खिलाड़ी से शादी की है और अब वह अपनी शामें मिडवेस्टर्न कन्वेंशन होटल के एक साधारण से स्टीकहाउस में बिता रही हैं। अविश्वसनीय!'

इसके बाद तो मानों सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। स्विफ्ट के यूजर्स को उनके कंसास सिटी में एक आरामदायक शाम बिताने में कोई बुराई नहीं दिखी। एक यूजर ने उनका बचाव करते हुए लिखा,'यह उनका निजी क्लबहाउस है। वे अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं!'

टेलर स्विफ्ट बीते दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड ट्रेविस केल्सी संग शादी को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने 3 जुलाई को न्यूयॉर्क सिटी के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी की थी।

यह भी पढ़ें- 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग Brad Pitt का रिश्ता कन्फर्म, एक-दूसरे की बाहों में रोमांटिक हुआ कपल

यह भी पढ़ें- Taylor Swift की शादी में बड़ा ड्रामा! बेस्ट फ्रेंड ब्लेक लाइवली को नहीं मिला न्योता, गिगी हदीद ने बढ़ाईं मुश्किलें