Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alia Bhatt से लेकर Jennifer Lopez तक, इन हसीनाओं ने Met Gala के कारपेट पर दिखाया 'फैशन का जलवा'

    Updated: Tue, 07 May 2024 08:34 AM (IST)

    हर साल मई के पहले सोमवार को MET MONDAY के रूप में मनाया गया। इस दौरान फैशन के इस सबसे बड़े इवेंट में सेलेब्स का ग्लैमर और स्टाइलिश लुक्स देखने को मिला जिसे न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान कई सेलेब्स ने अपना डेब्यू भी किया। तो वहीं कइयों ने अपने अतरंगी अंदाज से लोगों को हैरान भी किया।

    Hero Image
    Met Gala 2024 Celebs Look (Photo Credit Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मेट गाला 2024 (Met Gala 2024) यानी फैशन की सबसे बड़ी रात का आगाज 6 मई को न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ। भारत समय के अनुसार ये इवेंट 7 मई की सुबह 5 बजे देखा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मई के पहले सोमवार को MET MONDAY के रूप में मनाया गया। इस दौरान फैशन के इस सबसे बड़े इवेंट में सेलेब्स का ग्लैमर और स्टाइलिश लुक्स देखने को मिला। तो चलिए आपको दिखाते हैं इस साल मेट गाला के कारपेट पर किस-किस ने अपना जलवा बिखेरा।

    आलिया भट्ट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार फिर मेट गाला (Met Gala 2024) के कारपेट पर छाई। अभिनेत्री इस साल खूबसूरत साड़ी पहने मेट गाला के व्हाइट और ग्रीन कारपेट पर नजर आई। एक्ट्रेस की इस साड़ी को  इंडियन फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने बनाया।

    यह भी पढ़ें- Met Gala 2024: 76 साल पहले इस शख्स ने शुरू किया था फैशन का मेला, बॉलीवुड से पहली बार गई थीं ये दो हसीनाएं

    टीला

     दक्षिण अफ्रीकी सिंगर और गीतकार टीला (Tyla) ने इस साल मेट गाला में अपना डेब्यू किया। इस मौके पर सिंगर खूबसूरत गाउन में नजर आई, जो असल में रेत से बनी हुई थी।

    जैंडेया

    अमेरिकी अभिनेत्री और सिंगर जैंडेया(Zendaya) ने भी मेट गाला में अपने फैशन का जलवा बिखेरा। इस मौके पर अभिनेत्री ब्लैक कलर के गाउन में नजर आईं। इतना ही नहीं उन्होंने सिर पर चमकीले और रंगीन गुलाबों का एक गुलदस्ते वाली हेट पहनी थी, जो उनके लुक की शोभा बढ़ा रहा था।

    डोजा कैट

    मेट गाला में यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान जानी-मानी अमेरिकन रैपर-सिंगर डोजा कैटर ने भी सभी को अट्रैक्ट किया। डोजा कैट व्हाइट कलर के सिंपल ड्रेस में नजर आईं, जो पूरा ट्रांसपेरेंट थी।

    डेमी जीन मूर

    डेमी जीन मूर एक अमेरिकी अभिनेत्री और निर्माता हैं। ब्लैकस व्हाइट एंड पिंक कॉम्बिनेशन वाले गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूत दिखीं। 

    लाना डेल रे

    लाना डेल रे (Lana Del Rey) इस फैशन शो में बेज कलर की ड्रेस में नजर आई, जो पेड़ की तरह लग रही थी। गायक के हाथ में लाल गुलाब भी पकड़ा हुआ था। 

    जेसिका सेर्फ़ेटी मिशेल

    "द गार्डन ऑफ टाइम"  थीम के मेट गाला कारपेट पर एक्ट्रेस जेसिका सेर्फ़ेटी मिशेल भी नजर आई। उन्होंने थीम का पूरा-पूरा ख्याल रखा था। जो उनकी ड्रेस में साफ नजर आया। अभिनेत्री ने इस मौके पर ढेर सारे फूलों से बना गाउन पहना था।

    ली मिशेल

    अभिनेत्री ली मिशेल जिन्होंने मार्च के अंत में घोषणा की थी कि वह गर्भवती हैं। उन्होंने मेट गाला के कारपेट पर अपना बेबी बंप पर शो किया। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू कलर के रफल गाउन में नजर आईं।

    जेनिफर लोपेज

     जेनिफर लोपेज ने ग्रीन और व्हाइट कारपेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जेनिफर ने बेज और सिल्वर कलर का खूबसूरत गाउन पहना हुआ था।

    यह भी पढे़ं- Met Gala 2024: आलिया भट्ट ने साड़ी में क्लासी लुक से चुरा ली लाइमलाइट, हॉलीवुड स्टार्स को भी फैशन में दी मात