विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने बहन की शादी में मिलवाया अपनी गर्लफ्रेंड से!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 21 Nov 2014 08:47 AM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 09:10 AM (IST)

सलमान खान एक बार फिर से प्यार में हैं। हम किसी नई अभिनेत्री की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान एक बार फिर से प्यार में हैं। हम किसी नई अभिनेत्री की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि खुद उन्होंने इस बात की पुष्टि की है। जी हां, हम बात कर रहे हैं लुलिया वंतुर की। काफी दिनों से सलमान और लुलिया के रोमांस के चर्चे आम हो गए थे। अब खुद सलमान ने भी ऐलान कर दिया है कि वो इस फिरंगी बेब के इश्क में डूबे हैं।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, सलमान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी में लुलिया को सबसे अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर मिलवाया। अब इसमें कोई शक नहीं है कि सलमान और लुलिया रिलेशनशिप में हैं।

शादी में मौजूद एक सूत्र ने बताया, 'सलमान और लुलिया हमेशा से साथ थे। उनके जैकलिन फर्नांडिस और डेजी शाह के साथ लिंक अप की अफवाहें आईं लेकिन हकीकत ये है कि सलमान लुलिया के प्यार में हैं। लुलिया उनके परिवार के साथ भी काफी सहज हैं।'

लुलिया मुंबई के एक 5 सितारा होटल में रही हैं जो सलमान के घर से बेहद पास है। सूत्रों ने बताया कि सलमान ही होटल के बिल दे रहे हैं। सलमान लुलिया से फिल्म 'एक था टाइगर' की शूटिंग के दौरान मिले थे।

सुनने में आया था कि अर्पिता को सलमान और लुलिया की करीबी पसंद नहीं थी क्योंकि उन्हें लगता था कि वो बॉलीवुड में कदम रखने के लिए उनके भाई का इस्तेमाल कर रही हैं। लुलिया अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'ओ तेरी' के आइटम सॉन्ग में नज़र आईं थी।

पढ़ेंः बहन की शादी में सलमान ने कट्रीना का खुलेआम उड़ाया मजाक!

पढेंः सलमान ने बहन को तोहफे में दी चार करोड़ की कार!