Move to Jagran APP

Presidential Election: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट के लिए राम गोपाल वर्मा पर केस, मांगी माफी

राम गोपाल वर्मा पर आइटी एक्ट सहित कई धाराओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने 22 जून को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद राम गोपाल वर्मा ने उन पर टिप्पणी की थी।

By Piyush KumarEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 12:45 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 12:47 AM (IST)
Presidential Election: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट के लिए राम गोपाल वर्मा पर केस, मांगी माफी
बालीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पर मुकदमा दर्ज। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, पीटीआइ। बालीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पर राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ एक विवादित ट्वीट के चलते मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि राम गोपाल वर्मा पर आइटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। राम गोपाल वर्मा ने 22 जून को राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की थी।

loksabha election banner

उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि अगर द्रौपदी राष्ट्रपति है, तो पांडव कौन है, उससे भी जरूरी यह की कौरव कौन है।

इस ट्वीट पर बीजेपी सहित कई पार्टियों ने आपत्ति जताई थी। हालांकि, इस ट्वीट के बाद राम गोपाल वर्मा ने मांफी भी मांग ली थी।

मांफी मांगने के बाद राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी मुर्मू की तारीफ करते हुए लिखा, इस अतुलनीय प्रतीक, अत्यंत सम्माननीय 'द्रौपदी' नाम की राष्ट्रपति होने के नाते, यह है कि पांडव और कौरव दोनों अपनी लड़ाई भूल जाएंगे और एक साथ उनकी पूजा करेंगे और फिर महाभारत को नए भारत में फिर से लिखा जाएगा और दुनिया को भारत पर गर्व होगा ..जय भाजपा । 

उन्होंने आगे लिखा, 'माननीय द्रौपदी जी पर किए गए व्यापक शोध, उनकी आंखों की तीव्रता और उनकी मुस्कान और चेहरे की आकृति दोनों की गहराई का अध्ययन करने के बाद, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह पूरी दुनिया में अब तक की सबसे महान राष्ट्रपति होंगी। थैंक यू बीजेपी।'

यह मुकदमा मनोज कुमार सिंह ने लखनऊ के हसरतगंज कोतवाली में दर्ज कराया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.