विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बेवॉच' के सेट से बोल्ड एंड स्टाइलिश प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें वायरल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 03 Mar 2016 12:20 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2016 09:59 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो काफी बोल्ड और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। ये रहीं वो तस्वीरें।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग शुरू कर दी है। सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। खूबसूरत व्हाइट ड्रेस में प्रियंका काफी बोल्ड और स्टाइलिश नजर आ रही हैं, जो आपके सामने पेश हैं।

आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका एक विलेन का किरदार निभा रही हैं। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आयोजित ऑस्कर अवॉर्ड्स में शामिल होने के बाद वो 'बेवॉच' की शूटिंग के लिए रवाना हो गईं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर गुडी बैग की एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर 'बेवॉच' के सेट से उनकी ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

प्रियंका इन दिनों अपने पहले अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब छाई हुई हैं। इसकी शूटिंग साथ-साथ कर रही हैं।

वहीं प्रियंका की प्रकाश झा के निर्देशन में बनी दमदार फिल्म 'जय गंगाजल' भी प्रदर्शित होने को तैयार है। इसमें वो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं।