विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहीं बिपाशा ने शेयर की हॉट तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 28 Jul 2015 11:02 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 01:37 PM (IST)

फिल्‍म 'अलोन' के बाद से ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के बीच की नजदीकियां उनके बीच दोस्‍ती से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'अलोन' के बाद से ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के बीच की नजदीकियां उनके बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ होने की कहानियां बयां कर रही हैं। वैसे भले ही अब तक दोनों ने ये बात स्वीकार नहीं की है, मगर फिल्म इंडस्ट्री में दोनों को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के तौर पर देखा जा रहा है।

नाक तुड़वाने के बाद भी शमिता शेट्टी करेंगी डांस

खैर, दोनों एक दूसरे की कंपनी पाकर अपनी जिंदगी खुलकर एन्जॉय कर रहे हैं। फिलहाल दोनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं और बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हॉट तस्वीरें भी शेयर की हैं। आप भी देखें।

दोनों की एक खास बात ये है कि जब दोनों कहीं बाहर जाते हैं दोस्तों की फौज जरूर साथ रखते हैं। हो सकता है इसके पीछे उनकी कोई स्ट्रैटजी हो। इस ट्रिप पर भी दोनों की एक दोस्त साथ में है, जो इस तस्वीर में भी है।

बिपाशा बसु ने एक खूबसूरत तस्वीर ये भी पोस्ट की है।

दोनों ऐसे समय में मालदीव पहुंचे हैं, जब ये देश अपनी स्वतंत्रता दिवस की 50 वर्षगांठ मना रहा है। बिपाशा और करण को भी इस जश्न में शामिल होने का मौका मिला। इस तस्वीर के साथ बिपाशा ने ये बात शेयर की है।

आपको बता दें कि बिपाशा और करण जहां भी जाते हैं, वहां की साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जरूर पोस्ट करते हैं। इससे पहले चाहे गोवा में की गई मस्ती हो या दोस्तों के साथ रोड ट्रिप, सभी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।