विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

#FatherDaughterTime: बेटी नितारा संग हो तो अक्षय कुमार हवा में उड़ने लगते हैं

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 26 Jun 2017 12:27 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jul 2017 11:25 AM (IST)

अभी हाल ही में फादर्स डे के मौके पर अक्षय ने बेटे आरव के साथ एक मस्ती भरी तस्वीर पोस्ट की थी।

#FatherDaughterTime: बेटी नितारा संग हो तो अक्षय कुमार हवा में उड़ने लगते हैं
#FatherDaughterTime: बेटी नितारा संग हो तो अक्षय कुमार हवा में उड़ने लगते हैं

मुंबई। अक्षय कुमार भले ही पूरे साल तीन चार फिल्में करने के कारण बिज़ी रहते हों लेकिन अपने परिवार के लिए टाइम निकालने में वो एक मिनिट की भी देर नहीं करते। खिलाड़ी कुमार बेटे आरव और बेटी नितारा के संग अक्सर मस्ती किया करते हैं और इस बार उन्होंने ऐसा ही एक नया वीडियो शेयर किया है।

अक्षय ने ट्विटर पर एक नया वीडियो डाला है जिसमें वो और उनकी बेटी नितारा उछल-कूद करते हुए एक सब-वे में जा रहे हैं। अक्षय ने पिता-पुत्री के रिश्तों की अहमियत को बताते हुए लिखा है कि जब हम दोनों एक साथ होते हैं तो उनके क़दमों में स्प्रिंग लग जाते हैं।

अक्षय, अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और अक्सर इस बात का ध्यान रखते हैं कि सार्वजानिक स्थानों पर उसे मीडिया के कैमरों से बचाये रखा जाय। अभी हाल ही में फादर्स डे के मौके पर अक्षय ने बेटे आरव के साथ एक मस्ती भरी तस्वीर पोस्ट की थी।

 

अक्षय कुमार की अगस्त में फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा आने वाली है, जो प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से प्रेरित है।

वैसे फिल्म में सिर्फ सन्देश ही नहीं प्रेम की झलक मिलेगी , वो भी ' हंस मत पगली ' गाने से जो जल्द ही रिलीज़ होने वाला है। अक्षय ने उस गाने से जुडी एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।