विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मांगी प्यार की दुआ तो मिलेगी 'मौत'...Youtuber की हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर; 4 दिन में कमाए 210 करोड़

Published: Wed, 20 May 2026 05:52 PM (IST)

15 मई को सिनेमाघरों में आई एक हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। इस फिल्म को ...और पढ़ें

4 दिन में हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया तहलका/ फोटो- Youtube

4 दिन में हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया तहलका/ फोटो- Youtube

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब हम किसी से प्यार करते हैं, तो अक्सर यह विश मांगते हैं कि सामने वाला भी हमें वही मोहब्बत दे। हालांकि, यह विश मांगना अब एक डरावना हादसा बन सकता है। बीते 15 मई को एक ऐसी हॉरर फिल्म रिलीज हुई है, जिसका बजट बेहद कम है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर महज 4 दिनों के अंदर ही फिल्म ने ऐसा गर्दा उड़ाया है कि हर जगह बस इसी की चर्चा हो रही है। कौन सी है यह फिल्म जिससे ऑबसेस्ड हुए दर्शक, विस्तार से पढ़ें:

हॉरर फिल्म का एक-एक सीन खड़े करेगा रोंगटे

1 घंटे 48 मिनट की हॉरर फिल्म की कहानी एक लड़के की है, जिसे एक लड़की(निकी) से वन साइडेड लव होता है। जब वह लड़की को उसके घर छोड़ने आता है, तो उसके हाथ एक विश स्टिक लगती है। वह उस स्टिक को तोड़ता है और यह विश मांग लेता है कि उसकी दोस्त भी उससे प्यार करने लगे। उसकी यह विश ग्रांट हो जाती है और उसके बाद लड़की उस लड़के से प्यार करने लगती है। हालांकि, ये एक डरावने सपने में तब बदलता है, जब लड़की उस लड़के से बुरी तरह ऑबसेस्ड हो जाती है और फिर कुछ ऐसी हरकतें करती है, जो पूरी तरह से डराने वाले है। इस फिल्म का टाइटल 'ऑब्सेशन' है, जिसे फेमस यूट्यूबर करी बार्कर ने बनाया है।

यह भी पढ़ें- 1 घंटे 47 मिनट की हॉरर फिल्म को रात में अकेले देखने के लिए चाहिए कलेजा, OTT प्लेटफॉर्म पर मचा रही है कोहराम

Obsession 2026 horror film

इतने करोड़ के बजट में बनी है 'ऑब्सेशन'

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते वीक ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई रोमांटिक-हॉरर ड्रामा फिल्म 'ऑब्सेशन' का बजट तकरीबन 1 मिलियन (8.33 करोड़) रुपये के आसपास का है। करी बार्कर की फिल्म ने महज 5 दिनों के अंदर दुनियाभर में 230.35 करोड़ (27.77 मिलियन) का बिजनेस कर लिया है। जो भी यह फिल्म सिनेमाघरों में देखकर आया है, उन्होंने अपने दोस्तों को मूवी देखने की सलाह दी। जहां डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस (यूएस और कनाडा) पर फिल्म ने 20.11 मिलियन डॉलर यानी कि 167 करोड़ रुपए कमाए, तो वहीं अन्य देशों में फिल्म ने कुल 7.66 मिलियन डॉलर (63.81) करोड़ के आसपास का बिजनेस किया।

इन सितारों ने ऑब्सेशन में किया शानदार काम

इस फिल्म को यूट्यूबर करी बार्कर ने न सिर्फ डायरेक्ट किया, बल्कि इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई। उनके अलावा फिल्म में कूपर टॉम्पकिंस, मैक्स मोंटेसी, जेमी के और ब्रुक थॉमस जैसे सितारे भी नजर आए। करी बार्कर और कूपर टॉम्पकिंस की जोड़ी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर टThat's a Bad Idea' नाम के चैनल से बेहद लोकप्रिय है। यह फिल्म साल 2025 में 'टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में दिखाने के लिए बनाई गई थी। हालांकि, 2026 में जब यह सिनेमाघरों में आई, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे 10 मिनट की हॉरर-कॉमेडी फिल्म, IMDb से मिली है धांसू रेटिंग