विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशों में Welcome The The Jungle का राज, 7 दिनों में ही वसूल लिया बजट; बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई

Published: Fri, 03 Jul 2026 08:00 AM (IST)

Welcome to the Jungle Worldwide Collection: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने 7 दिनों में दुनियाभर में धांसू कलेक्शन कर लिया है।

वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) को देखने के लिए सिनेमाघर 7 दिन बाद भी भरे हुए हैं। जब से फिल्म रिलीज हुई है, तभी से धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। भारत में तो फिल्म का कलेक्शन दमदार है ही, दुनियाभर में कारोबार आसमान छू रहा है।

अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle Box Office Collection) 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बिना किसी बड़े क्लैश के बड़े पर्दे पर आई फिल्म के सामने अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म ऐल्फा (Alpha) खड़ी होने वाली है। मगर इससे पहले अक्षय की फिल्म ने धुआंधार कलेक्शन कर लिया है।

भारत में वेलकम टू द जंगल की कमाई

मात्र 7 दिनों में ही वेलकम टू द जंगल ने अपना बजट वसूल कर लिया और अब सिर्फ मुनाफे की बरसात हो रही है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। विदेशी बाजार में भी इस फिल्म ने करोड़ों में कमाया है।

दुनियाभर में वेलकम टू द जंगल का कलेक्शन

बीते दिन ओवरसीज मार्केट में फिल्म का सिंगल डे कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपये के करीब था। कुल मिलाकर एक दिन में घरेलू और ओवरसीज को मिलाकर फिल्म ने 7 करोड़ के पार कमा लिया है। इस लिहाज से वेलकम टू द जंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Welcome to the Jungle Worldwide Collection) 137.7 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म का भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 110 करोड़ के पार और नेट कलेक्शन 92.90 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बाजार में Welcome To The Jungle की बल्ले-बल्ले, डॉलर्स में मोटा पैसा छाप रही कॉमेडी फिल्म

Welcome 3

कितना है वेलकम टू द जंगल का बजट?

रिपोर्ट्स की मानें तो वेलकम टू द जंगल को 125 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है जिसमें से 60 करोड़ का खर्च सिर्फ प्रोडक्शन में हुआ है। 7 दिन में फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Alpha देगी Welcome to the Jungle को शिकस्त, एडवांस बुकिंग में आलिया की फिल्म ने किया धमाका