विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Welcome To the Jungle में 6 कलाकरों को नहीं मिली जगह, प्रोमो में दिखी झलक फिर अचानक फिल्म से हुए गायब?

Published: Thu, 02 Jul 2026 06:21 PM (IST)

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 6 कलाकार टीज़र में दिखने के बाद फिल्म से गायब हो गए।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) सिनेमाघरों में खूब तहलका मचा रही है। फिल्म ने मात्र चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। मल्टीस्टारर इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

इस फिल्म में कुल 32 से 34 जाने माने स्टार्स ने काम किया जिसमें कुछ सीनियर और कुछ नए एक्टर्स शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कड़ी में 6 स्टार्स ऐसे भी शामिल थे जिनकी झलक टीजर में तो देखने को मिली लेकिन बाद में इन्होंने फिल्म से टाटा बाय बाय कर दिया।

Akshay (62)

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बाजार में Welcome To The Jungle की बल्ले-बल्ले, डॉलर्स में मोटा पैसा छाप रही कॉमेडी फिल्म

कौन-कौन स्टार फिल्म से हुए गायब?

जी हां, इस लिस्ट में संजय दत्त, राहुल देव, मीका सिंह, इनामुल हक और शरीब हाश्मी शामिल हैं। संजय दत्त के बारे में काफी पहले खुलासा हो गया था कि उन्हें ट्रीटमेंट करवाने के लिए यूएस जाना था इस वजह से कुछ हिस्सों के शूट करने के बाद उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी। संजय दत्त ने इसके कई वीडियो भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किए थे।

 संजय दत्त फिल्म में डॉन का किरदार निभाने वाले थे, जो किरदार बाद में सुनील शेट्टी को दे दिया गया। वहीं, सुनील शेट्टी का रोल जैकी श्रॉफ ने निभाया है। लेकिन टीजर में नजर आए राहुल देव, मीका सिंह, इनामुल हक और शारिब हाशमी कहां गायब हुए इसका पता अब लग पाया है।

दुनियाभर में कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन?

संजय दत्त के अलावा बाकी एक्टर्स फिल्म में क्यों नहीं दिखे, इस पर मेकर्स या कलाकारों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। अभी ये साफ नहीं है कि उन्हें फिल्म से हटाया गया या उन्होंने खुद फिल्म छोड़ दी। 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अभी तक दुनियाभर में इसने 129.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Alpha देगी Welcome to the Jungle को शिकस्त, एडवांस बुकिंग में आलिया की फिल्म ने किया धमाका