विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vikram Vedha Box Office: ऋतिक-सैफ की फिल्म ने अब तक की कितनी कमाई, निर्माताओं ने दिया पूरा हिसाब

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2022 02:46 PM (IST)

Vikram Vedha Box Office Collection Week 5 विक्रम वेधा का निर्देशन पुष्कर-गायत्री ने किया था। फिल्म में सैफ पुलिस अफसर ...और पढ़ें

Vikram Vedha Box Office Collection Week 5. Photo- Instagram
Vikram Vedha Box Office Collection Week 5. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब पांचवें हफ्ते में चल रही है। फिल्म के कलेक्शंस को लेकर तरह-तरह के आंकड़े सामने आते रहे हैं, जिनके आधार पर विक्रम वेधा की कमाई को लेकर अलग-अलग दावे किये जाते रहे हैं।

अब निर्माता कम्पनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने विक्रम वेधा के अब तक के कलेक्शंस सोशल मीडिया में जारी किये हैं, जिसमें बताया गया है कि फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर और वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है। विक्रम वेधा ने 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में 4 हफ्तों का सफर पूरा किया था। 28 अक्टूबर को फिल्म पांचवें हफ्ते में दाखिल हुई।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 93 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन

अगर घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 69.11 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और 58.57 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में ग्रॉस कलेक्शन 18.05 करोड़ और नेट कलेक्शन 15.30 करोड़ रह गया, जबकि तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 4.72 करोड़ का ग्रॉस और 4 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें: Ram Setu Box Office Day 7- अक्षय की राम सेतु एक हफ्ते में ही हुई पस्त, क्या 100 करोड़ क्लब में कर पाएगी एंट्री

 

चौथे हफ्ते में विक्रम वेधा का ग्रॉस कलेक्शन 1.12 करोड़ और नेट कलेक्शन 95 लाख रुपये रह गया। वहीं, पांचवें वीकेंड (28-30 अक्टूबर तक) में 9 लाख रुपये ग्रॉस और 8 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया है।

पांचवें वीकेंड तक फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 78.90 करोड़ नेट और 93.10 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। अब अगर, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 30 सितम्बर से 30 अक्टूबर की अवधि में विक्रम वेधा ने 135.44 करोड़ दुनियाभर में जमा कर लिये हैं।

ओवरसीज में 42 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन

ओवरसीज में विक्रम वेधा की रफ्तार देखें तो पहले हफ्ते में 29.79 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में 9.28 करोड़, तीसरे हफ्ते में 2.78 करोड़ और चौथे हफ्ते में 45 लाख रुपये ग्रॉस कलेक्शन रहा। पांचवें वीकेंड में फिल्म ने चार लाख रुपये ओवरसीज में बटोरे हैं, जिसे मिलाकर ओवरसीज में विक्रम वेधा का ग्रॉस कलेक्शन 42.34 करोड़ हो चुका है। 

यह भी पढ़ें: Thank God Collection Day 7- बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही 'थैंक गॉड', 7वें दिन रही सबसे बुरी हालत

विक्रम वेधा इसी नाम से 2017 में आयी तमिल फिल्म का आधिकारिक रीमेक है, जिसे पुष्कर-गायत्री की जोड़ी ने निर्देशित किया है। तमिल फिल्म भी इन दोनों ने ही डायरेक्ट की थी। विक्रम वेधा में ऋतिक ने गैंगस्टर का किरदार निभाया है जो माइथोलॉजिकल कैरेक्टर बेताल की तर्ज पर है। वहीं, सैफ पुलिस अफसर के रोल में हैं, जो विक्रम की लाइंस पर है। विक्रम वेधा इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल थी। 

यह भी पढ़ें: October 2022 Box Office: बॉलीवुड के लिए अक्टूबर रहा ठंडा, बॉक्स ऑफिस पर गिरा बड़ी-बड़ी फिल्मों का पारा