विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava Box Office Collection: क्या 'छावा' का सिंहासन छीनने में कामयाब हुआ 'सिकंदर'? 45वें दिन कुछ ऐसे बदला समीकरण

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Mon, 31 Mar 2025 01:14 PM (GMT+05:30)

14 फरवरी को रिलीज हुई छावा 2025 की हिट फिल्मों में से एक है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई ...और पढ़ें

सिकंदर के सामने विक्की कौशल की छावा का बवाल (Photo Credit- Instagram)
सिकंदर के सामने विक्की कौशल की छावा का बवाल (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान की सिकंदर
  2. बॉक्स ऑफिस पर छावा का 45वें दिन ऐसा रहा हाल
  3. कलेक्शन में आई कमी या छलांग लगाकर दौड़ी मूवी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chhaava Box Office Collection Day 45: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने छावा से ये साबित दिया है कि एक्टिंग के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है। संभाजी महाराज के किरदार में अभिनेता ने काफी शानदार परफॉर्मेंस दी है। कमाई के मामले में भी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं।

छावा को रिलीज हुए अब तक 45 दिन हो चुके हैं और लगातार यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है। हालांकि, कई लोगों का दावा था कि सिकंदर (Sikandar Box Office Collection) के बॉक्स ऑफिस पर आते ही छावा की कहानी खत्म हो जाएगी।

सिकंदर का छावा पर कितना पड़ा असर?

लगभग 130 करोड़ के बजट में तैयार हुई फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस से लगभग 593.45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। छावा ने पठान और एनिमल जैसी फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब ताजा आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि फिल्म की कमाई में गिरावट तो आई है मगर अब भी ये करोड़ों में खेल रही है।

Photo Credit- X

बॉक्स ऑफिस का डाटा रखने वाली साइट, सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी ने 45वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। कलेक्शन को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि मूवी की कमाई अब कम हो रही है मगर 45वें दिन के लिहाज से छावा का 1 करोड़ कमाना भी बड़ी बात है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- L2 Empuraan Collection Day 4: सिकंदर को मिली की एल2-एम्पुरान से टक्कर, संडे को कर डाली धुंआधार कमाई

सिकंदर रोकेगी छावा की रफ्तार?

छावा ने हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं को मिलाकर अब तक इंडिया में टोटल 593.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब देखना है कि मूवी कितने दिनों में 600 करोड़ के क्लब में शामिल होती है। सिकंदर और मोहनलाल की फिल्म के बीच विक्की कौशल की मूवी को संघर्ष करना पड़ सकता है।

छावा कलेक्शन वीकली
पहला हफ्ता 219.25 करोड़
दूसरा हफ्ता 180.25 करोड़
तीसरा हफ्ता 84.05 करोड़
चौथा हफ्ता 55.95 करोड़
पांचवा हफ्ता 33.35  करोड़
छठा हफ्ता 16.3 करोड़
टोटल कलेक्शन  593.45 करोड़

क्या थी फिल्म छावा की कहानी?

छावा की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी मराठा वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की मुगल शासन के खिलाफ युद्ध पर आधारित है। स्वराज्य को बचाने के लिए उन्होंने औरंगजेब के आगे घुटने टेकने से इनकार कर दिया था। इसी घटना को निर्देशक ने बड़ी ही खूबसूरती से सिल्वर स्क्रीन पर पेश किया है। इस ऐतिहासिक फिल्म में जिस तरह विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार अदा किया है, वह निश्चित तौर पर ऑडियंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- Sikandar Worldwide Collection Day 1: सिकंदर ने आते ही बदला गणित, Empuraan के सामने बनाया पहले दिन बड़ा रिकॉर्ड