विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vedaa Box Office Collection: स्त्री 2 को दी 'वेदा' ने टक्कर, ओपनिंग डे कलेक्शन में फेल या पास

Published: Thu, 15 Aug 2024 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2024 10:14 PM (IST)

Vedaa Day 1 Box Office Report निर्देशक निखिल अडवाणी की एक्शन थ्रिलर फिल्म वेदा आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो ...और पढ़ें

वेदा ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई (Photo Credit-X)
वेदा ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई (Photo Credit-X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vedaa Box Office Report Day 1: 15 अगस्त यानी आज बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा की तीन बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिनमें जॉन अब्राहम (John Abraham) की वेदा, राजकुमार राव की स्त्री 2 (Stree 2) और अक्षय कुमार की खेल खेल में शामिल रहीं।

फिल्ममेकर निखिल अडवाणी की वेदा एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है, जिसका अंदाजा ट्रेलर से ही लग गया था। सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया भी फैंस के बीच जॉन की वेदा चर्चा का विषय बन गई है। इस बीच वेदा के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। 

जानिए वेदा की पहले दिन की कमाई

स्त्री 2 के मुकाबले कमर्शियल फिल्म के तौर पर वेदा का इतना अधिक बज नहीं माना जा रहा है। लेकिन जॉन अब्राहम का धुआधांर एक्शन और मूवी की कहानी कुछ और ही बयां करती है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से वेदा को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी वेदा ने ठीक-ठाक प्रदर्शन कर के दिखाया था।

ये भी पढ़ें- Vedaa Review: एक्‍शन में अव्‍वल पर संवेदनाओं में पिछड़ी, पढ़िए कहां चूकी जॉन-शरवरी की फिल्म?

इस बीच सैकनिल्क की रिपोर्ट में वेदा के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा जानकारी पेश की गई है। जिसके अनुसार जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की इस फिल्म ने 15 अगस्त को रिलीज के पहले दिन करीब 7 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली है। 

वेदा के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ये आंकड़ा खराब नहीं माना जा रहा है। स्त्री 2 के सुनामी के बीच वेदा ने अपनी जड़े मजबूत रखी हैं। हालांकि, मूवी के इस कलेक्शन में बदलाव भी देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि इस वीकेंड तक वेदा कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर के दिखाएगी।

विलेन के रोल में अभिषेक बनर्जी

स्त्री 2 के जना यानी अभिनेता अभिषेक बनर्जी जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा में भी नजर आए हैं। इस मूवी में अभिषेक ने खलनायक की भूमिका को अदा किया है। इससे पहले वह वेब सीरीज पाताल लोक में भी विलेन हथौड़ा त्यागी के किरदार में नजर आ चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- एडवांस बुकिंग में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कमाई कर रही है Stree 2, खेल-खेल में और वेदा का अभी से निकला दम