विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: सोमवार को भी MI 6 ने जमकर की कमाई, बॉलीवुड का हाल बुरा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 31 Jul 2018 04:41 PM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 12:07 PM (IST)

उम्मीद है कि ये डेडपूल 2 के 48 करोड़ 18 लाख रूपये के एक हफ़्ते के कलेक्शन को अपना हफ़्ता पूरा होने से पहले ही तोड़ देगी।

Box Office: सोमवार को भी MI 6 ने जमकर की कमाई, बॉलीवुड का हाल बुरा
Box Office: सोमवार को भी MI 6 ने जमकर की कमाई, बॉलीवुड का हाल बुरा

मुंबई। हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज़ स्टारर मिशन इम्पॉसिबल फ़ॉलआउट ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर अपना डंका बनाये रखा है और सोमवार को भी अच्छी कमाई कर तमाम भारतीय फिल्मों की हालत ख़राब कर दी है।

क्रिस्टोफर मैकक्वैरी के निर्देशन में बनी और टॉम क्रूज़ सहित हेनरी केविल, विंग रेहम्स और सिमोन पेग स्टारर मिशन इम्पॉसिबल की इस छठवीं कड़ी ने सोमवार को करीब छ करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने करीब दस करोड़ से ओपनिंग ली थी यानि गिरावट 40 प्रतिशत के करीब है। फिल्म को अब भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 42 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है और उम्मीद है कि ये डेडपूल 2 के 48 करोड़ 18 लाख रूपये के एक हफ़्ते के कलेक्शन को अपना हफ़्ता पूरा होने से पहले ही तोड़ देगी।

वैसे मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में पहली तीन दिनों में 56 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है। इस बार के मिशन इम्पॉसिबल से एक बात तो साफ़ है कि ये फिल्म एक हफ़्ते में 50 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है। मिशन इम्पॉसिबल फ़ॉलआउट को पूरी दुनिया में 153.50 मिलियन डॉलर की ओपनिंग लगी है, जिसमें सिर्फ़ उत्तर अमेरिका से 61.5 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज़ 1996 में शुरू हुई थी। फिर साल 2000 और 2006 में दूसरा और तीसरा भाग बना। साल 2011 में मिशन इम्पॉसिबल –घोस्ट प्रोटोकाल आई और उसके चार साल बाद मिशन इम्पॉसिबल- रफ़ नेशन। ये इस सीरीज़ का छठा भाग है। सीरीज़ दुनिया भर में लोकप्रिय है और इसके हैरतअंगेज़ एक्शन दमदार। फिल्म के गज़ब के स्टंट और खासकर हेलिकॉप्टर स्टंट्स ने फिल्म को सुर्ख़ियों में रखा है।

टॉम क्रूज़ के भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इस तरह के आक्रमण से धड़क की रफ़्तार कमजोर पड़ी है और साहब बीवी और गैंगस्टर 3 को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर धड़क के सोमवार के फिगर कुछ सांत्वना देने वाले हैं। फिल्म ने इस सोमवार को डेढ़ करोड़ का कलेक्शन किया जो कि दूसरे शुक्रवार के दो करोड़ 60 लाख रूपये की कमाई के हिसाब से ठीक ठाक रहे। फिल्म को अब तक 64 करोड़ 89 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है।

तिग्मांशु धुलिया के निर्देशन में बनी साहब बीवी और गैंगस्टर 3 ने सोमवार को सिर्फ 75 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। एक करोड़ रूपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म को पांच करोड़ रूपये की वीकेंड कमाई हुई थी और अब फिल्म का कुल कलेक्शन पांच करोड़ 75 लाख रूपये है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ये है जे पी दत्त की पलटन, आ रही है उड़ाने दुश्मनों की गर्दन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।