यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3 Worldwide Collection: टाइगर 3 दुनियाभर में लाई सुनामी, 10 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई
Tiger 3 Worldwide Collection सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 की कमाई इंडिया में भले ही धीमी हो लेकिन दुनियाभर में फिल्म की सफलता का डंका बज चुका है। वर्ल्डवाइड हर दिन ये मूवी काफी अच्छी कमाई कर रही है।10 दिनों के अंदर ही यशराज बैनर तले बनी स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

HighLights
- 10 दिनों में टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड मचाया कहर
- इंडिया में स्लो, लेकिन वर्ल्डवाइड तेज है टाइगर की रफ्तार
- 400 करोड़ के पार पहुंचा टाइगर 3 का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Worldwide Collection Day 10: यशराज बैनर तले बनी सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' की गति इंडिया में भले ही काफी स्लो डाउन हो गयी हो, लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई में ये मूवी बहुत ही तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
इस फ्रेंचाइजी में इस बार सलमान खान ने जहां अपना दमदार एक्शन लोगों को दिखाया, तो वहीं इमरान हाशमी भी अपने किरदार से उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए नजर आए। टाइगर 3 को थिएटर्स में रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं।
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जहां 9वें दिन तक 388 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, तो वहीं अब Tiger 3 वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
10 दिन में टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड की इतनी कमाई
सलमान खान की टाइगर 3 पर इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप फाइनल का काफी असर देखने को मिला। हालांकि, विदेशों में दर्शक इस फिल्म पर कितना प्यार बरसा रहे हैं , इस बात का अंदाजा आप टाइगर 3 की 10 दिनों की कमाई से लगा सकते हैं। सोमवार तक ग्लोबली 388 करोड़ की कमाई करने वाली सलमान खान की मूवी ने मंगलवार को वर्ल्ड वाइड लगभग सिंगल डे पर 12 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office 10th Day: टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस पर हर दिन डूब रही है नैया, मंगलवार को बस छापे इतने नोट
10वां दिन बॉक्स ऑफिस पर पूरा करने के साथ ही इस मूवी ने दुनियाभर में 400.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर ग्लोबली इस फिल्म की रफ्तार ऐसी ही बढ़ती रही, तो टाइगर 3 जल्द ही सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
टाइगर 3 वर्ल्डवाइड 10 डेज कलेक्शन-
| टाइगर 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन | 400.50 करोड़ रुपए |
| टाइगर 3 ओवरसीज कलेक्शन | 102.50 करोड़ रुपए |
| टाइगर 3 मंगलवार सिंगल डे कलेक्शन | 12 |
ओवरसीज 100 करोड़ के पार पहुंची 'टाइगर 3'
टाइगर 3 ओवरसीज कमाई के मामले में पहले ही बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात दे चुकी है। सलमान खान-कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की इस मूवी ने अब तक ओवरसीज 102 करोड़ का बिजनेस कर डाला है। आपको बता दें कि यश राज के स्पाई यूनिवर्स की टाइगर सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक है।
(3).jpg)
इस फिल्म में जहां शाह रुख खान ने 'पठान' बनकर एक बार फिर से अपना दमदार एक्शन दिखाया, तो वहीं 'वॉर' के कबीर उर्फ ऋतिक रोशन को भी सलमान खान के साथ स्क्रीन पर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।