Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tiger 3 Box Office Collection Day 6: 'टाइगर 3' की उल्टी गिनती शुरू, शुक्रवार को लुढ़का बिजनेस, कमाए इतने करोड़

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 03:01 PM (IST)

    Tiger 3 Day 6 Box Office Collection मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन अब कमाई में तेजी से गिरावट आ रही है। पिछले तीन दिनों में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई। फिल्म को सबसे बड़ा झटका शुक्रवार को लगा। टाइगर 3 ने छठे दिन सबसे कम बिजनेस किया है।

    Hero Image
    टाइगर 3 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Box Office Collection Day 6: सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' को दिवाली का फायदा मिला और पहले तीन दिन फिल्म ने अच्छा-खासा बिजनेस किया, लेकिन वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल वाले दिन (बुधवार) से ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। छठे दिन का कलेक्शन तो आपको हैरान कर देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' (Tiger 3) 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक्शन से भरपूर फिल्म में सलमान खान ही नहीं, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने भी अपने एक्शन अवतार से फैंस को चौंका दिया। फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन भी दमदार था, लेकिन अब कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है।

    छठे दिन टाइगर 3 को बड़ा झटका

    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को शुक्रवार यानी छठे दिन बड़ा झटका लगा है। फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट आई है। गुरुवार को जहां फिल्म की कमाई 18 करोड़ रही, वहीं शुक्रवार को कमाई का फासला पांच करोड़ तक रहा। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन यानी शुक्रवार को 13.25 करोड़ का कारोबार किया। 6 दिनों में मूवी 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। टोटल कलेक्शन 201 करोड़ हो गया है।

    Tiger 3 movie

    यह भी पढ़ें- Salman Khan Video: सलमान खान ने Katrina Kaif के सामने उतारी इमरान हाशमी के किसिंग स्टाइल की नकल, वीडियो वायरल

    सलमान खान के लिए मुश्किल खड़े करेगा वर्ल्ड कप का फाइनल

    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को वीकेंड पर फायदे की जगह शायद नुकसान उठाना पड़े। शनिवार को तो फिल्म की कमाई में उछाल आने की संभावना है, लेकिन रविवार को नहीं। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच है। ऐसे में फिल्म को रविवार को बड़ा झटका लग सकता है। 

    'टाइगर 3' ने रिलीज के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर डे वाइस कैसा कलेक्शन किया? जानिए यहां...

    • पहला दिन- 44.50 करोड़
    • दूसरा दिन- 59.25 करोड़
    • तीसरा दिन- 44.75 करोड़
    • चौथा दिन- 21.25 करोड़
    • पांचवां दिन- 18.50 करोड़
    • छठा दिन- 13.25 करोड़

    लाइफलाइम कलेक्शन- 201.50 करोड़

    यह भी पढ़ें- World Cup 2023 Final: खास होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप फाइनल, परफॉर्मेंस से चार-चांद लगाएंगे ये सितारे