यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3 Box Office Collection Day 2: पठान और Jawan की राह पर 'टाइगर 3', दूसरे दिन Salman Khan ने उड़ाया गर्दा
Tiger 3 Day 2 Collectionरिलीज के पहले दो दिन में सलमान खान और कटरीना कैफ की टाइगर 3 ने धमाकेदार ...और पढ़ें

HighLights
- दूसरे दिन टाइगर 3 ने की धमाकेदार कमाई
- पठान और जवान की तरह टाइगर 3 ने मचाया गदर
- दो दिन में 100 करोड़ के पार टाइगर 3
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Day 2 Box Office Collection: बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान ने 'टाइगर 3' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी की है। सलमान की लेटेस्ट स्पाई थ्रिलर 'टाइगर 3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में गदर मचा दिया। इसके बाद दूसरे दिन भी 'टाइगर 3' के ताबड़तोड़ कलेक्शन का शानदार सिलसिला जारी है।
जिसका अनुमान आप सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर इस मूवी के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े से आसानी से लगा सकते हैं।
दूसरे दिन 'टाइगर 3' ने मचाई धूम
दिवाली के मौके पर 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर ये साबित कर दिया की सलमान खान की ये फिल्म आने वाले दिनों में गर्दा उड़ा देगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की तरफ से 'टाइगर 3' के दूसरे दिन के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े साझा किए गए हैं।
तरण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया है- ''सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 की दूसरे दिन की कमाई में बंपर उछाल आया है। बीते सोमवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 58 करोड़ का धमाकेदार कारोबार किया है।
.jpg)
सोमवार के दिन किसी भी फिल्म के लिए कलेक्शन का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस लिहाज से टाइगर 3 का पहले दो दिन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ को पार कर कुल 103 करोड़ हो गया है।'' बता दें कि सलमान खान की किसी भी फिल्म ने एक दिन में इतनी ज्यादा कमाई नहीं की है।
दो दिन में फिल्मों का सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| फिल्म | दिन | कलेक्शन |
| पठान | पहले दो दिन | 128.23 करोड़ |
| जवान | पहले दो दिन | 127.5 करोड़ |
| टाइगर 3 | पहले दो दिन | 103.75 करोड़ |
पठान और जवान की राह पर 'टाइगर 3'
दूसरे दिन 58 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर 'टाइगर 3' ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान की पठान और जवान फिल्म की राह को पकड़ लिया है। दरअसल 'पठान' और 'जवान' हिंदी सिनेमा की वो फिल्में हैं, जिन्होंने रिलीज के पहले दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस कड़ी में अब सलमान खान की 'टाइगर 3' का नाम भी शामिल हो गया है।
