Move to Jagran APP

Thor Love And Thunder Box Office: भारत में 'थॉर- लव एंड थंडर' 100 करोड़ के पार, ये हैं हॉलीवुड की टॉप 5 फिल्में

Thor Love And Thunder Box Office थॉर लव एंड थंडर 7 जुलाई को भारत में रिलीज हुई थी। यह साल 2022 की दूसरी सबसे कामयाब और 100 करोड़ के पार पहुंचने वाली फिल्म बन गयी है। यह साल हॉलीवुड फिल्मों के लिए अच्छा साबित हो रहा है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 08:33 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 08:33 AM (IST)
Thor Love And Thunder Box Office: भारत में 'थॉर- लव एंड थंडर' 100 करोड़ के पार, ये हैं हॉलीवुड की टॉप 5 फिल्में
Thor Love And Thunder Box Office Collection. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Thor- Love And Thunder 100 Crores At Box Office: ऐसे वक्त में, जबकि कई बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो रही हैं, हॉलीवुड की थॉर- लव एंड थंडर ने वाकई बिजली गिरा दी है। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। इस कलेक्शन के साथ क्रिस हेम्सवर्थ की यह फिल्म साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गयी है। 

loksabha election banner

मारवल की सुपरहीरो फिल्म थॉर लव एंड थंडर 7 जुलाई को 2800 से ज्यादा स्क्रींस पर भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की गयी थी। फिल्म ने 18.60 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी, जो साल 2022 में दूसरी बेस्ट हॉलीवुड फिल्म ओपनिंग थी। सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस के नाम है, जो 27 करोड़ रही। थॉर ने 100 करोड़ का पड़ाव पांच हफ्तों में पार किया है। 

पांचवें हफ्ते में 100 करोड़ पार

थॉर ने पहले हफ्ते में 79.07 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म के कलेक्शंस गिरते चले गये। दूसरे हफ्ते में 14.46 करोड़, तीसरे हफ्ते में 4.34 करोड़, चौथे हफ्ते में 1.69 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 46 लाख जमा किये हैं। सब मिलाकर थॉर लव एंड थंडर का नेट कलेक्शन 100.02 करोड़ हो चुका है। यह सभी भाषाओं का कलेक्शन है। साल 2022 में इस माइल स्टोन को पार करने वाली थॉर दूसरी फिल्म बन चुकी है। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने लगभग 127 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। 

Top 5 Hollywood Films In India

अगर भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 5 हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो लिस्ट इस प्रकार है-

  1. पहले स्थान पर 2019 में आयी मारवल की एवेंजर्स एंडगेम है, जिसने 373.22 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। 
  2. दूसरे स्थान पर एंडगेम की प्रीक्वल फिल्म इनफिनिटी वॉर है, जिसने 227 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फिल्म 2018 में आयी थी। 
  3. तीसरे स्थान पर 2021 में आयी स्पाइडरमैन नो वे होम है, जिसने 218 करोड़ कमाये थे। 
  4. 188 करोड़ के साथ 2016 में आयी द जंगल बुक चौथे स्थान पर है।
  5. 2019 में आयी एनिमेशन फिल्म द लायन किंग 158 करोड़ के कलेक्शन के साथ पांचवें स्थान पर है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.