विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टिकट विंडो खुलते ही The Vvaan की हुई छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी सुपरनैचुरल थ्रिलर!

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:22 PM (IST)

The Vvaan Advance Collection: सुपरनैचुरल थ्रिलर द वन की रिलीज से तीन दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में धांसू कमाई कर ली है।

द वन की एडवांस बुकिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

द वन की एडवांस बुकिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. द वन ने एडवांस बुकिंग में की धांसू कमाई

  2. चंद घंटों में एडवांस बुकिंग से कमाए करोड़ों

  3. 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म द वन (The Vvaan) दो दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसकी टिकट विंडो भी खुल गई है।

द वन (The Vvaan Advance Collection) बॉलीवुड की एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज चल रहा था। अब आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

द वन की एडवांस बुकिंग शुरू

अब फिल्म की रिलीज से ठीक दो दिन पहले मेकर्स ने एडवांस बुकिंग के लिए टिकट विंडो खोल दी है। दिलचस्प बात यह है कि एडवांस बुकिंग शुरू होते ही ओपनिंग डे के लिए फिल्म ने मोटा पैसा छाप लिया है, वो भी कुछ ही घंटों में। 

चंद घंटों में कमाई करोड़ों में

सैकनिल्क की मानें तो द वन ने एडवांस बुकिंग में चंद घंटों में ही 18,584 के करीब टिकटें बेच दी हैं। अभी तो फिल्म को सिर्फ 1070 शोज ही मिले हैं, जो और भी बढ़ेंगे। इस लिहाज से पहले दिन के लिए अभी से द वन ने 54.75 लाख के करीब कारोबार कर लिया है।

The Vvaan

सबसे ज्यादा दिल्ली में हुई कमाई

द वन का ये एडवांस कलेक्शन बिना किसी ब्लॉक सीट्स के हैं। वहीं, ब्लॉकसीट्स के फिल्म ने करीब 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। सबसे ज्यादा टिकटें NCR में बिकी हैं। NCR में फिल्म की कमाई अभी से 12.24 लाख रुपये हो गए हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि ये पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है।

द वन की स्टार कास्ट

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट (The Vvaan: Force of the Forrest) का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने अरुनभ कुमार के साथ मिलकर किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना लीड रोल्स में हैं। वहीं, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी बिहार में स्थित वन देवी मंदिर के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह भी पढ़ें- The Vvaan Trailer: डर, रहस्य और 'वन देवी' की लोक गाथा... इंटरनेट पर छाया सिद्धार्थ की फिल्म का धांसू ट्रेलर

यह भी पढ़ें- YouTube पर आते ही छाया The Vvaan का 'छठ गीत', मनोकामना के लिए घाट पर पूजा करती दिखीं तमन्ना