विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The Odyssey ने बॉक्स ऑफिस पर 'तूफान' की तरह किया कब्जा, तीसरे दिन ध्वस्त किए कई बड़े रिकॉर्ड

Published: Sun, 19 Jul 2026 09:53 PM (IST)

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की। यह फिल्म भारत में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) टिकट विंडो छाई हुई है। इसका तीसरा दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद जबरदस्त रहा।

भारत में नोलन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग के साथ इतिहास रचने के बाद, इस एपिक फैंटेसी फिल्म ने वीकेंड के दौरान भी अपनी रफ्तार को बरकरार रखा है। आइए जानते हैं तीसरे दिन कैसा रहा फिल्म का हाल।

कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?

पहले दिन नोलान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन पहले शनिवार को ये आंकड़ा 22 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं अब तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 19.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Odyssey (1)

इस तरह से फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 59.04 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का सबसे अधिक कलेक्शन इंग्लिश वर्जन से हुआ जोकि 15.00 करोड़ रुपये है। इसके बाद हिंदी में इसकी कमाई 2.91 करोड़, तेलुगु में 1.10 करोड़ और सबसे कम तमिल में 63 लाख रुपये रही।

सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म

फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में ही कई बड़े मुकाम हासिल कर लिए हैं। अपने पहले ही दिन, 'द ओडिसी' ने भारत में क्रिस्टोफर नोलन की किसी भी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। इसने 'ओपेनहाइमर' के 14.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग-डे कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही, यह भारत में 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म भी बन गई।

यह भी पढ़ें- The Odyssey के आगे चकनाचूर हर रिकॉर्ड! 2 दिन में 2400 करोड़ कमाई; भारत में भी नोट छापने की बनी मशीन

यह भी पढ़ें- The Odyssey ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, शनिवार को कलेक्शन में दिखा तगड़ा उछाल; मुसीबत में पड़ा बॉलीवुड?