The Kerala Story 2 Collection Day 7: सरपट दौड़ी द केरल स्टोरी 2, हफ्तेभर में भर दी मेकर्स की झोली
The Kerala Story 2 Box Office: फिल्म द केरल स्टोरी 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़े हुए ...और पढ़ें
-1772718660023_m.webp)
द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जारी है द केरल स्टोरी 2 की अच्छी कमाई
पहले वीक में कमा डाले इतने करोड़
उम्मीदों से हटकर द केरल स्टोरी 2 ने किया प्रदर्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The Kerala Story Box Office Collection Day 7:निर्माता विपुल अमृतलाल की लेटेस्ट फिल्म द केरल स्टोरी 2 ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद बहुत की जा रही थी। बॉर्डर 2 के बाद से पिछले दो महीनों कोई भी हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर नहीं आई है, लेकिन द केरल स्टोरी 2 अब ऐसा ही कुछ करती हुई नजर आ रही।
रिलीज का एक सप्ताह पूरा कर चुकी द केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के सातवें दिन कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी दावेदारी पेश करने की कोशिश की है और वर्किंग डे में एक बार फिर से कमाल का कलेक्शन करके दिखाया है। आइए एक नजर द केरल स्टोरी 2 की कमाई के ताजा आंकड़ों पर डालते हैं-
सातवें दिन द केरल स्टोरी 2 की कमाई
रिलीज से पहले जिस तरह से द केरल स्टोरी 2 को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था तो उसे देखकर ऐसा लग नहीं रहा था कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद द केरल स्टोरी 2 ने जबरदस्त वापसी करते हुए कमाल दिखाया है।
यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Collection: होली पर 'द केरल स्टोरी 2' ने मारी बाजी, छठे दिन कमाई से हिलाया बॉक्स ऑफिस

होली के बाद भी द केरल स्टोरी 2 की अच्छी कमाई का सिलसिला जारी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार द केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के सातवें दिन अनुमानित 3 करोड़ का कारोबार कर लिया है। जिसकी बदौलत फिल्म की कमाई 23 करोड़ से पार पहुंच गई है।

अगर इसी तरह से द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती रही तो यकीनन तौर पर ये अपना बजट निकालने में भी सफल हो सकती है।
द केरल स्टोरी 2 कलेक्शन ग्राफ
पहला दिन- 75 लाख
दूसरा दिन- 4.65 करोड़
तीसरा दिन- 4.75 करोड़
चौथा दिन- 2.50 करोड़
पांचवां दिन- 3 करोड़
छठा दिन- 3.50 करोड़
सातवां दिन- 3 करोड़
टोटल कलेक्शन- 23 करोड़ से ज्यादा
कुछ इस तरह से रिलीज के पहले वीक में द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सिलसिला चला है। आने वाले दिनों में इस मूवी को और भी बंपर तरीके से कारोबार करना होगा, ताकि इसके हिट होने के चांसेस बढ़ जाएं।
