The Kerala Story 2 Box Office: ओ रोमियो पर भारी पड़ गई द केरल स्टोरी 2, मंडे को की सॉलिड कमाई
The Kerala Story 2 Collction Day 4: फिल्म द केरल स्टोरी 2 मौजूदा समय में चर्चा का विषय बनी हुई ...और पढ़ें

द केरल स्टोरी 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
द केरल स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस अपडेट
मंडे टेस्ट में ऐसा रहा फिल्म का हाल
ओ रोमियो पर भारी पड़ी द केरल स्टोरी 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The Kerala Story Box Office Collection Day 4: बेहतरीन ओपनिंग वीकेंड बाद द केरल स्टोरी 2 फिल्म अब वीक डे में आ गई है। सोमवार को कलेक्शन के मामले में इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा है। रिलीज के तीसरे दिन निर्माता विपुल शाह की इस मूवी का बिजनेस ठीकठाक रहा है।
इतना ही नहीं मंडे को कमाई के मामले में द केरल स्टोरी 2 ने शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो को पीछे छोड़ दिया है। आइए इस फिल्म के कलेक्शन की लेटेस्ट डिटेल को जानते हैं।
सोमवार को इतनी हुई द केरल स्टोरी 2 की कमाई
भारी विवाद और कानूनी पचड़े के बाद द केरल स्टोरी 2 को बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी ने कमर्शियल तौर पर कुछ खास उम्मीद नहीं की जा रही थी, लेकिन जिस तरह से द केरल स्टोरी 2 ने शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन किया, उसे देख हर कोई हैरान रह गया।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल मार्केट में छाई The Kerala Story 2, वर्ल्डवाइड 3 दिन में कर डाली छप्परफाड़ कमाई
अब रिलीज के तीसरे दिन भी द केरल स्टोरी 2 ने शानदार कमाई के सिलसिले को बरकरार रखा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को द केरल स्टोरी 2 ने करीब 2 करोड़ का अनुमानित कलेक्शन कर लिया है, जोकि कम बजट की इस मूवी के लिए ठीकठाक माना जा रहा है।
-1772469099332.jpg)
मंडे टेस्ट में द केरल स्टोरी 2 के लिए मामला फिफ्टी-फिफ्टी का रहा है। इस तरह से अब रिलीज के पहले चार दिनों में अभिनेत्री अदिति भाटिया स्टारर द केरल स्टोरी 2 की कुल कमाई 13 करोड़ के पास पहुंच गई है। हालांकि, आने वाले दिन इस मूवी के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं, अगर हिट होना है तो इसे और भी धमाकेदार तरीके से कारोबार करना होगा।
ओ रोमियो से निकली आगे
शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो के लिए ये वाला मंडे रिलीज का 18वां दिन रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार आज ओ रोमियो ने करीब 60 लाख की कमाई की है और द केरल स्टोरी 2 का आंकड़ा 2 करोड़ से ज्यादा का रहा है, इस लिहाज से द केरल स्टोरी 2 आगे निकली है।
