विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्‍स ऑफिस पर बेअसर साबित हुए अर्जुन-सोनाक्षी के 'तेवर'

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 11 Jan 2015 12:44 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jan 2015 12:55 PM (IST)

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'तेवर' दूसरे दिन भी कोई खास कमाई नहीं दिखा सकी। शनिवार को फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'तेवर' दूसरे दिन भी कोई खास कमाई नहीं दिखा सकी। शनिवार को फिल्म ने 7.70 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने दो दिनों में सिर्फ 14.75 करोड़ रुपये बटोरे हैं।

फिल्म रिव्यू: तेवर (3 स्टार)

हालांकि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद ये दर्शकों को थिएटरों तक नहीं खींच पा रही है। उम्मीद की जा रही थी कि शनिवार को फिल्म रफ्तार पकड़ सकती है जबकि ऐसा नहीं हुआ। देखना होगा कि आगे फिल्म की कमाई में तेजी आती है या नहीं।

'पीके' का यह रिकॉर्ड जानकर हैरान हो जाएंगे आप

9 जनवरी को रिलीज हुई 'तेवर' का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है।

बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को नीची नज़र से देखा जाता है: बिपाशा