विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: पहले वीकेंड में केदारनाथ ठीक ठाक, सुशांत ने तोडा अपना रिकॉर्ड

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 10 Dec 2018 01:20 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 11:53 AM (IST)

एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के पहले तीन दिन के कलेक्शन को छोड़ दिया जाय तो ये सुशांत का सबसे बड़ा वीकेंड स्कोर है।

Box Office: पहले वीकेंड में केदारनाथ ठीक ठाक, सुशांत ने तोडा अपना रिकॉर्ड
Box Office: पहले वीकेंड में केदारनाथ ठीक ठाक, सुशांत ने तोडा अपना रिकॉर्ड

मुंबई। केदारनाथ धाम में आये भीषण सैलाब की पृष्ठभूमि में बनी सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की रोमांटिक स्टोरी यानि केदारनाथ ने पहले वीकेंड में 27 करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी केदारनाथ ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन यानि रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ 75 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले तीन दिन में 27 करोड़ 75 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को 7 करोड़ 25 लाख रूपये की ओपनिंग लगी थी। केदारनाथ को शनिवार के मुकाबले रविवार को मामूली बढ़त ही मिली है। हालांकि फिल्म की लागत के हिसाब से केदारनाथ का वीकेंड कलेक्शन बहुत अच्छा तो नहीं कह जा सकता लेकिन फिल्म की कमाई संभल जरुर गई l

ये सारा अली खान की डेब्यू फिल्म है लेकिन केदारनाथ के वीकेंड कलेक्शन के जरिये फिल्म ने सुशांत सिंह राजपूत को फ़ायदा पहुंचाया है।अगर उनकी एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के पहले तीन दिन के कलेक्शन को छोड़ दिया जाय तो ये सुशांत का सबसे बड़ा वीकेंड स्कोर है।

शुद्ध देसी रोमांस ने पहले वीकेंड में 23 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया था

 राब्ता ने पहले तीन दिन में 25 करोड़ 67 लाख रूपये की कमाई की थी

काय पो चे का एक हफ़्ते का कलेक्शन 26 करोड़ था

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी ने लाइफ़ टाइम में 27 करोड़ पांच लाख रूपये की कमाई की थी

कई सारे विवादों के बाद आख़िरकार फिल्म केदारनाथ सात दिसंबर को रिलीज़ हुई। ये मंसूर और मुक्कू की प्रेम कहानी है। फिल्म में सुशांत ने मंसूर और सारा ने मुक्कू का रोल निभाया है। ये एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर डंडी (पिट्ठू) मजदूर का काम करता है। एक दिन वह डंडी में एक यात्री को लेकर केदारनाथ जा रहा होता है कि इसी बीच आपदा आ जाती है, जिससे पूरा रास्ता टूट-फूट जाता है। बाबा केदार के दर्शनों को आई एक लड़की भी इस सैलाब में फंस जाती है। पहाड़ का यह लड़का जान हथेली पर रख कर उस लड़की को बचाता है और फिर प्यार परवान चढ़ता है।

फिल्म पहले निर्देशक और निर्माता के झगड़े के कारण और बाद में लव जिहाद को बढ़ावा देने के आरोप के कारण विवादों में रही। इस फिल्म को बनाने में प्रचार खर्च सहित करीब 45 करोड़ रूपये लगे हैं। इस फिल्म से सैफ़ अली खान की बेटी सारा ने डेब्यू किया है लेकिन उनका ये डेब्यू परेशान करने वाला रहा। विवाद के कारण जब ऐसा लगा कि ये फिल्म बंद हो जायेगी तो सारा को करण जौहर ने सहारा दिया और अपनी फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह की हीरोइन के तौर पर साइन कर लिया। सारा की दूसरी फिल्म सिंबा (28 दिसंबर) भी रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़ें: Box Office: इस शनिवार को 2.0 की बम्पर कमाई, रजनी-अक्षय की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।