Street Dancer Box Office Collection Day 13: वरुण-श्रद्धा के साथ दर्शकों ने नहीं किया डांस, जानें दूसरे हफ़्ते में कमाई
Street Dancer Box Office Collection Day 13 स्ट्रीट डांसर 24 जनवरी को 2डी और 3डी में 3700 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। हालांकि स्क्रींस के हिसाब से कलेक्शंस कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रेमो डिसूज़ा की पिछली डांस फ़िल्मों एबीसीडी और एबीसीडी 2 ने बॉक्स ऑफ़िस पर जिस तरह का प्रदर्शन किया था, स्ट्रीट डंसर 3डी वैसा असर पैदा नहीं कर सकी। रिलीज़ के दूसरे हफ़्ते में चल रही फ़िल्म की पकड़ बेहद कमज़ोर हो चली है। इससे अब बहुत उम्मीदें नहीं बची हैं।
बुधवार (5 फरवरी) को स्ट्रीट डांसर ने रिलीज़ के 13 दिन पूरे कर लिये और सिर्फ़ 1.25 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी, जिसे मिलाकर 13 दिनों का कलेक्शन 70.21 करोड़ हो गया है। दूसरे हफ़्ते में स्ट्रीट डांसर ने शुक्रवार को 2.01 करोड़, शनिवार को 3.40 करोड़, रविवार को 3.91 करोड़, सोमवार को 1.52 करोड़ और मंगलवार को 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया है।
#StreetDancer3D [Week 2] Fri 2.01 cr, Sat 3.40 cr, Sun 3.91 cr, Mon 1.52 cr, Tue 1.35 cr, Wed 1.25 cr. Total: ₹ 70.21 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) February 6, 2020
पहले हफ़्ते में स्ट्रीट डांसर का कलेक्शन
स्ट्रीट डांसर 24 जनवरी को 2डी और 3डी में 3700 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। स्क्रींस की संख्या के हिसाब से इसे बॉक्स ऑफ़िस पर रिस्पांस नहीं मिला है। ट्रेड को फ़िल्म से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद थी।
स्ट्रीट डांसर ने अनुमान से कम 10.26 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार और रविवार को फ़िल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को स्ट्रीट डांसर 3डी ने 13.21 करोड़ जमा किये थे, जबकि रविवार को 17.76 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 41.23 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था।
पहले सोमवार को फ़िल्म ने 4.65 करोड़ और मंगलवार को 3.88 करोड़ की रकम जुटाई थी। बुधवार को फ़िल्म ने 3.58 करोड़ जमा किये थे। गुरुवार को कलेक्शंस 3.43 करोड़ रह गये थे। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 56.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। स्ट्रीट डांसर में वरुण और श्रद्धा के साथ प्रभु देवा और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में हैं।