विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Srikanth Collection Day 4: धुंआधार नोट छाप रही 'श्रीकांत' ने सोमवार को की इतनी कमाई, जानें मंडे टेस्ट में पास या फेल

Published: Mon, 13 May 2024 08:12 PM (IST)Updated: Tue, 14 May 2024 12:15 PM (IST)

Srikanth Collection Day 4 राजकुमार राव स्टारर फिल्म श्रीकांत ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड ओपनिंग की है। यह राजकुमार ...और पढ़ें

'श्रीकांत' फिल्म से राजकुमार राव. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'श्रीकांत' फिल्म से राजकुमार राव. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. राजकुमार राव की हालिया रिलीज फिल्म है 'श्रीकांत'
  2. ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने की अच्छी कमाई
  3. जानें मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई फिल्म 'श्रीकांत'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Srikanth Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर ने इस फिल्म में ब्लाइंड मैन का रोल प्ले किया है। 'श्रीकांत' रियल लाइफ पर आधारित मूवी है। 

बॉक्स ऑफिस पर 'श्रीकांत' का जलवा

तुषार हीरानंदानी के डायरेक्शन में बनी 'श्रीकांत' को क्रिटिक्स ऑफ ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस मिला है। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 10 करोड़ के पार की कमाई कर ली। 'श्रीकांत' विजुअली इंपेयर्ड इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक है। जन्म से नेत्रहीन होने के बाद भी कैसे उन्होंने अपने सपनों को साकार किया, 'श्रीकांत' फिल्म में ये दिखाया गया है।

मंडे टेस्ट में पास या फेल?

ओपनिंग वीकेंड तक 'श्रीकांत' ने धुआंधार कमाई की। 2.25 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में हर दिन उछाल देखने को मिला। वहीं, मंडे टेस्ट में इसका क्या हाल हुआ, ये देखने लायक है। सोमवार को वर्किंग डे होने के कारण फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट में फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

'श्रीकांत' का कलेक्शन

पहला दिन 2.41 करोड़
दूसरा दिन 4.26 करोड़
तीसरा दिन 5.28 करोड़
चौथा दिन 1.69 करोड़
टोटल 13.64 करोड़

'श्रीकांत' पर टिकी निगाहें

राजकुमार राव बॉलीवुड के बैंकेबल एक्टर माने जाते हैं। 'श्रीकांत' के पहले उनकी आखिरी फिल्म 2023 में आई 'भीड़' थी। जबकि, आखिरी हिट मूवी 2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' थी। ऐसे में 'श्रीकांत' के कलेक्शन पर निगाहें टिकी हैं, जो स्त्री फिल्म के बाद उनकी अगली हिट हो सकती है।

'श्रीकांत' की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर ने भी अहम रोल निभाया है।

यह भी पढ़ें: Srikanth Day 3 Collection: बॉक्स ऑफिस के एग्जाम में 'श्रीकांत' ने किया टॉप, संडे को मालामाल हुई राजकुमार की फिल्म