विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sikandar Worldwide Collection Day 3: नेगेटिव रिव्यू को सिकंदर ने दिखाया ठेंगा, दुनियाभर में की छप्परफाड़ कमाई

Published: Wed, 02 Apr 2025 06:02 PM (GMT+05:30)

सलमान खान की सिकंदर को कैसे भी रिव्यू मिले हो लेकिन भाईजान के चार्म से ऑडियंस भी नहीं बच पाई ...और पढ़ें

सिकंदर का तीसरे दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- Instagram
सिकंदर का तीसरे दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 200 करोड़ कमाने के करीब पहुंची सिकंदर
  2. मंगलवार को दुनियाभर में किया शानदार कलेक्शन
  3. आलोचनाओं के बावजूद चल गया 'सिकंदर' का जादू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेगेटिव रिव्यू से भले ही बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स घबराते हों, लेकिन सलमान खान की फिल्मों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। एक बार उनके फैंस ने ठान लिया तो वह थिएटर तक जाते भी हैं और अपनी जेब ढीली करने से बिल्कुल नहीं कतराते हैं। इस बात का प्रमाण एक बार फिर से उनकी फिल्म 'सिकंदर' की सफलता से मिल गया है। जो इंडिया में तो अच्छा कलेक्शन कर ही रही है, लेकिन इसी के साथ भाईजान का जलवा देखने को मिल रहा है। 

ईद से एक दिन पहले रिलीज हुई सिकंदर की टक्कर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मलयालम फिल्म L2 एम्पुरान (L2 Empuraan) के साथ हुई। पहले दिन एडवांस बुकिंग की वजह से भले ही एम्पुरान को फायदा हुआ हो, लेकिन अब बीतते टाइम के साथ 'सिकंदर' उससे आगे निकल चुकी है। सोमवार के बाद मंगलवार भी 'सिकंदर' के लिए फायदेमंद रहा। सिकंदर ने 1 अप्रैल को वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है, उसके आंकड़े सामने आ चुके हैं। बिना देरी किए चलिए फटाफट देख लेते हैं आंकड़ें:

दुनियाभर में बजा दिया 'सिकंदर' ने डंका

सिकंदर की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शुरुआत 46 करोड़ के साथ हुई थी। स्लो शुरुआत की वजह से ऐसा लगा था कि फिल्म अब धंस जाएगी, लेकिन सोमवार को मूवी ने दुनियाभर में तख्तापलट कर दिया। ईद के मौके पर रश्मिका मंदाना और सलमान खान की फिल्म ने तकरीबन 59 करोड़ के आसपास कमाई की। तीसरे दिन भी सिकंदर का दुनियाभर में फैंस के बीच क्रेज कम नहीं हुआ। 

यह भी पढ़ें: Sikandar vs KGF 2: सिकंदर के आगे नहीं टिकी केजीएफ 2! मंगलवार को कमाई में कर डाला खेल

sikandar worldwide collection day 3 box office

Photo Credit- Instagram 

फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के मंगलवार के आंकड़े शेयर कर दिए हैं, जो काफी इम्प्रेसिव हैं। रिलीज के तीसरे दिन मंगलवार को 'सिकंदर' ने वर्ल्डवाइड 141.15 करोड़ की कमाई की है। 

सिकंदर वर्ल्डवाइड 3 डेज कलेक्शन: 

सिकंदर वर्ल्डवाइड डे-1  46 करोड़ 
सिकंदर वर्ल्डवाइड डे-2 59 करोड़ 
सिकंदर वर्ल्डवाइड डे-3 36 करोड़
टोटल कलेक्शन 141.15 करोड़

ओवरसीज मार्केट में हर दिन सिकंदर ने कमाए इतने करोड़

अगर सिकंदर के तीसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए, तो इस फिल्म ने दुनियाभर में मंगलवार को 36 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है। ऑस्ट्रेलिया से लेकर न्यूजीलैंड, मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका जैसे देशों में रिलीज इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में पहले दिन 19.25 करोड़, दूसरे दिन 11.80 करोड़ और तीसरे दिन 8.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

Photo Credit- Instagram 

जिस रफ्तार से सिकंदर दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है, उसे देखते हुए ये अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है कि फिल्म को 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए वीकेंड तक का इंतजार करना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें: Sikandar Worldwide Collection Day 2: ये हुई ना बात! शुरू हुआ सिकंदर का असली तांडव, दूसरे ही दिन किया कारनामा