Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sikandar Collection Day 9: ये क्या हुआ! दूसरे मंडे टेस्ट में पंचर हुई सिकंदर की गाड़ी, कमाई हुई महज इतनी

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 09:48 PM (IST)

    Sikandar Box Office Day 9 सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर इस वक्त सिनेमाघरों में जारी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के मामले में सलमान की ये एक्शन थ्रिलर औंधे मुंह गिर गई है। रिलीज के 9वें दिन सिकंदर के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है जिसे देख मेकर्स की चिंता और बढ़ सकती है।

    Hero Image
    सिकंदर की हालत हुई खस्ता (फोटो क्रेडिट- एक्स)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sikandar Box Office Collection Day 9: साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक ए आर मुरूगादास के साथ सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन थ्रिलर सिकंदर का दांव कमर्शियल तौर पर असरदार साबित नहीं हुआ है। शुरुआत तीन दिनों में शानदार कमाई करने वाली ये फिल्म अब पाई-पाई की मोहताज हो गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे वीकेंड के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसे देखकर फिल्म के मेकर्स और सलमान के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 9वें दिन सिकंदर ने कितने करोड़ का कारोबार किया है। 

    सिकंदर की कमाई में भारी गिरावट

    दूसरे वीकेंड पर सलमान खान स्टारर सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उम्मीद के अनुसार इजाफा देखने को नहीं मिला था। शनिवार और रविवार के मौके पर भी फिल्म डबल डिजिट में कमाई करने में भी नाकाम रही। इससे ये पता लग गया था कि दूसरे मंडे टेस्ट में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी और ऐसा अब होता हुआ भी नजर आ रहा है। 

    ये भी पढ़ें- Sikandar Worldwide Collection Day 8: घर में ढेर, विदेशों में शेर, कमाई के इस जादुई आंकड़े से महज इतनी दूर सिकंदर

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सिकंदर ने रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 2 करोड़ का कारोबार किया है, जो सलमान खान का स्टारडम के लिहाज बेहद खराब आंका जा रहा है। ईद के बड़े अवसर पर रिलीज होने वाली सिकंदर का इतना बुरा हाल होगा, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी।

     

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    दूसरे सोमवार की कमाई के आंकड़े को जोड़ दिया जाए तो अब सिकंदर का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 123 करोड़ हो गया है, जो फिल्म के बजट से कोसों पीछे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिकंदर का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है। 

    सिकंदर कलेक्शन ग्राफ 

       दिन     कलेक्शन 
      पहला दिन   30.6 करोड़
      दूसरा दिन   33.36 करोड़
      तीसरा दिन   23.02 करोड़
      चौथा दिन   11.74 करोड़
      पांचवां दिन    7.02 करोड़
      छठा दिन    4.56 करोड़
      सातवां दिन    5.24 करोड़
     आठवां दिन    7.02 करोड़
     नौवां दिन    2 करोड़
        कुल   123 करोड़

    इस तरह से अब तक बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की सिकंदर की कमाई का सिलसिला चला है।

    ये भी पढ़ें- Sikandar Collection Day 8: वीकेंड पर सिकंदर का कमाल, सेंचुरी लगाकर नैय्या पार लगाने में जुटे भाईजान