विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Collection: 'जवान' को मिला दुनियाभर के लोगों का प्यार, इतने मिलियन कमाकर बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 12 Sep 2023 09:45 AM (IST)

Jawan Collection शाह रुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान को देश के हर कोने से भर-भरकर प्यार मिल रहा ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan Picture from Film Jawan
Shah Rukh Khan Picture from Film Jawan

HighLights

  1. 'जवान' को मिला दुनियाभर के लोगों का प्यार
  2. बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
  3. जवान में है शाह रुख खान का डबल रोल

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Collection: एटली कुमार की डायरेक्टोरियल फिल्म 'जवान' का तूफान बॉक्स ऑफिस पर जारी है। यह फिल्म एक-एक कर कई रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। गदर 2 और पठान जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म जवान रफ्तार से कमाई करते हुए बड़ी से बड़ी फिल्मों को मात दे रही है।

हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल 'जवान'

वर्ल्डवाइड मूवी ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कम दिनों में इस आंकड़े को दुनियाभर में टच करने वाली 'जवान' फास्टेस्ट फिल्म बन गई है। मगर फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। 'जवान' फिल्म में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ऐसे किरदार में हैं, जिसमें फैंस ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा।

विक्रम सिंह राठौड़ बनकर उन्होंने सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की ऑडियंस का एंटरटेनमेंट किया है। यही वजह है कि 'जवान' टॉप 4 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल हो गयी है।

चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बनी 'जवान'

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने इंफॉर्मेशन शेयर की है कि 'जवान' चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है। वह 'पठान', 'गदर 2' और 'जेलर' से कुछ ही रुपये कमाने की दूरी पर है।

हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों का कलेक्शन

  • पठान: 130 मिलियिन डॉलर
  • गदर 2: 81 मिलियन डॉलर
  • जेलर: 76.6 मिलियन डॉलर
  • जवान: 6.2 मिलियन डॉलर

दुनियाभर में कर ली इतनी कमाई

'जवान' का जादू दुनियाभर के लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। मूवी को रिलीज हुए पांच दिन बीत चुके हैं। जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 550 करोड़ को पार कर गया है।

'जवान' में दीपिका पादुकोण का दिखा कैमियो

फिल्म में शाह रुख खान और नयनतारा का रोमांस दिखाय गया है। लेकिन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ कैमियो ने भी लोगों को खासा एंटरटेन किया है। इसके अलावा विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) के विलेन अवतार ने भी फैंस का दिल जीत लिया।